किसी भी फंक्शन में परफेक्ट लुक पाने के लिए साड़ी सबसे अच्छा ऑप्शन होती है। इसलिए वॉर्डरोब में लेटेस्ट साड़ी का कलेक्शन होना बेहद जरूरी होता है। जब बात साड़ी की आती है तो महिलाएं काफी कंफ्यूजन में रहती हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता है कि ट्रेंड में क्या चल रहा है। फैशन ट्रेंड से अप टू डेट रहने के लिए आप डिजाइनर्स को फॉलो कर सकती हैं।
साल 2022 को खत्म होने में केवल 1 ही महीना रह गया है। हर साल फैशन से लेकर ब्यूटी इंडस्ट्री में कुछ न कुछ बदलाव आता है। क्या आप जानना चाहती हैं साल 2023 में साड़ी के कौन से डिजाइन्स रहेंगे ट्रेंड का हिस्सा तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
सीक्वेन साड़ी डिजाइन
View this post on Instagram
सीक्वेन साड़ी का फैशन कभी भी पुराना नहीं हो सकता है। साल 2023 में भी यह साड़ी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाएगा। सीक्वेन डिजाइन का क्रेज इतना ज्यादा है कि सेलेब्स भी अक्सर इस डिजाइन की साड़ी पहने नजर आ चुके हैं। फोटो में मॉडल ने हैंड डाइड ट्यूल साड़ी पहनी है, जिस पर सिल्क वेलवेट एप्लीक्यू सीक्वेन और सेमी प्रिसियस स्टोन का काम किया गया है।
पार्टी या किसी फेस्टिवल के लिए सीक्वेन साड़ी पहली पसंद है। सीक्वेन साड़ी के साथ आपको हैवी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको सीक्वेन साड़ी भारी लगती है तो इसके साथ आप सिंपल ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी
View this post on Instagram
अगर आपके वॉर्डरोब में सिल्क साड़ी नहीं है तो आप फैशन के मामले में काफी कुछ मिस कर रही हैं। सिल्क साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसे पहन एलिगेंट लुक मिलता है। इसलिए यह साड़ी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। साल 2023 में सिल्क साड़ी मार्केट में ट्रेंड करेगी। इसमें भी आपको सबसे ज्यादा रॉ सिल्क मिलेगा। इस फोटो में रानी मुखर्जी ने पिंक कलर कीसॉर्बेट स्ट्राइप्स रॉ सिल्क साड़ी पहनी है। इस साड़ी लुक को देसी टच देने के लिएएम्ब्रॉएडर्ड बॉर्डर और टैसल डिटेलिंग की गई है।
इसे भी पढ़ें:शादी के फंक्शन के लिए सिल्क साड़ी के ये डिजाइंस आप भी कर सकती हैं ट्राई
ऑर्गेंजा साड़ी
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर का यह साड़ी लुक काफी अलग है। उन्होंने ऑर्गेंजा साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी को अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को यूनीक टच देने के लिए नीचे की तरफ रोज डिजाइन बना है। नए साल में भी ऑर्गेंजा साड़ी का ट्रेंड फॉलो किया जाएगा। ऑर्गेंजा साड़ी में फ्लोरल प्रिंट बेहद अच्छा लगता है। अगर आप पतली हैं और साड़ी में परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी पहनें। यह साड़ी स्लिम बॉडी पर खूब जंचती है। इस साड़ी की खासियत यह है कि आप इसे ऑफिस की पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन तक में पहन सकती हैं। यह काफी लाइटवेट होती है। इसलिए इसे कैरी करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें:इस दिवाली ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
ये डिजाइन भी रहेंगे ट्रेड का हिस्सा
- साल 2023 में थ्रेड वर्क की साड़ियां भी खूब पसंद की जाएंगी। मटैलिक थ्रेड एमब्रॉयडरी में आपको साड़ी मिलेंगी।
- अगले साल आपको रानी कलर में एथनिक आउटफिट्स देखने को मिलेंगे।
- नेट, चिकनकारी, फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियां भी फैशन ट्रेंड का हिस्सा होंगी।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों