Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

सावन के पहले सोमवार पर ऐसे स्‍टाइल करें साड़ी, नई-नवेली दुल्हनों को मिलेगा रॉयल लुक

आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल ट्रेंड कर रहे हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देते हैं।
Updated:- 2026-07-31, 21:23 IST
image

आज के समय में केवल खूबसूरत साड़ी पहन लेना ही काफी नहीं है। क्लासी लुक चाहिए, तो आपको इसे सही तरीके से स्टाइल करना भी आना चाहिए। सही ड्रेपिंग स्टाइल, ब्लाउज डिजाइन और इसके साथ किस तरह की ज्वेलरी पहननी है, इसपर भी आपको खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर यह आपका शादी के बाद पहला सावन है और आप इसे सबसे खास माना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम साड़ी को अलग-अलग तरह से कैसे साड़ी स्टाइल कर सकते हैं? इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

सावन सोमवार में साड़ी अलग-अलग तरह से कैसे स्टाइल करें?

सावन सोमवार के दिन ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं, लेकिन अगर साड़ी को सही तरीके से ड्रेप करें, तो यह आपको सिंपल साड़ी में भी स्टाइलिश लुक दे सकता है। ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक के लिए आप इसके साथ ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

1. सीधा पल्लू स्टाइल

इसकी खास बात यह है कि इसमें साड़ी के हैवी वर्क और खूबसूरत बॉर्डर को सामने की तरफ दिखाया जाता है। साथ ही इससे आपका पेट भी आगे से कवर हो जाता है। इस साड़ी स्टाइल को पहनते समय पल्लू को पीछे रखने की बजाय सामने की ओर लाकर कमर में टक करें।

स्टाइल टिप्स

  • इस तरह से साड़ी पहनने पर पल्लू का डिजाइन सामने की तरफ ही दिखता है, इसलिए इसके साथ आपको हल्की ज्वेलरी पहननी चाहिए।
  • मांग में सिंदूर, छोटी बिंदी और हाथों में केवल हरे रंग का कड़ा पहनना बेस्ट रहेगा।

Saree styling tips

2. बेल्ट के साथ साड़ी स्टाइल

इस तरह के स्टाइल की खास बात यह है कि इसमें आपको फिट और क्लासी लुक मिलेगा। कमर पर बेल्ट लगी होने की वजह से साड़ी अच्छी तरह से सेट रहती है। आपको बार-बार साड़ी को ठीक करने की चिंता नहीं रहती। इसके लिए आप मेटल बेल्ट चुन सकती हैं, यह ज्यादातर साड़ियों के साथ मैच हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- फैशन ट्रेंड वायरल कैसे होता है? एक डिजाइनर से सोशल मीडिया तक पहुंचने का सफर पढ़ें

स्टाइलिंग टिप्स

  • इस तरह की साड़ी स्टाइल के साथ फुल स्लीव या एल्बो-स्लीव ब्लाउज अच्छा लगता है।
  • हाथों में पहनने के लिए आप हरी चूड़ियां ले सकती हैं, लेकिन कोशिश करें की गले में कोई ज्वेलरी न पहनें।
  • हल्की ज्वेलरी के तौर पर गले में केवल मंगलसूत्र पहन सकती हैं।

Newlywed bride saree styling

3- लहंगा स्टाइल साड़ी पहनें

कुछ महिलाएं सावन के पहले सोमवार के दिन हैवी लुक कैरी करना पसंद करती हैं, उनके लिए यह स्टाइल बेस्ट है। लहंगा स्टाइल साड़ी स्टाइल में साड़ी को लहंगे की तरह पहना जाता है। इसके लिए आपको अलग से लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं होती, आप उसी साड़ी से लहंगा स्टाइल क्रिएट कर पाती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं ये 3 ट्रेंडी आउटफिट्स, बजट में मिलेगा डिजाइनर लुक

स्टाइलिंग टिप्स

  • इस तरह से साड़ी स्टाइल करते समय आपको केन वाली स्कर्ट या फ्लेयर्ड पेटीकोट पहनना होगा।
  • अगर आप लहंगे जैसा भारी स्टाइल चाहिए, तो पेटीकोट के अंदर एक केन स्कर्ट पहन लें।
  • इसमें साड़ी में सामने की तरफ प्लेट्स नहीं बनाई जाती, लहंगे की तरह आपको साड़ी को कमर के पास घुमाना होता है।
  • इसके साथ आप कुंदन, पोल्की या पर्ल स्टाइल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के साड़ी स्टाइल के साथ चोकर सेट भी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

Belted saree styles

महिलाएं ध्यान रखें कि हल्के फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ ओपन पल्लू स्टाइल कैरी करें। इसमें पल्लू को खुला छोड़ना ही बेहतर होता है, जिससे साड़ी का प्रिंट और डिजाइन अच्छी तरह स नजर आता है। सिंपल और क्लासी लुक पसंद करने वाली महिलाएं, ये स्टाइल चूज कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, NAVKARMIT/amazon, Navibhu/myntra, Thoshi Styles, thisismansii, prakriti/Pinterest

FAQ
सावन सोमवार पर कौन-से रंग की साड़ी पहननी चाहिए?
सावन में हरा रंग सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा पैरट ग्रीन, रेड या पिंक कलर भी पहन सकती हैं।
शादी के बाद पहले सावन में किस फैब्रिक की साड़ी अच्छी रहेगी?
पहले सावन के लिए सिल्क, ऑर्गेंजा या बनारसी साड़ी चुन सकती हैं।
सिंपल लुक के लिए साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी पहननी चाहिए?
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, हरी चूड़ियांऔर छोटी बिंदी से आपके सावन लुक को और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
सावन में साड़ी के साथ कौन-सा हेयरस्टाइल अच्छा लगता है?
साड़ी के साथ लो बन और गजरा बेस्ट लगेगा। इसके अलावा आप चाहें, तो सॉफ्ट कर्ल्स या साइड-ब्रेड हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।