Bandhani Saree Designs: वट सावित्री पर नई दुल्हन पहनें बांधनी साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

वट सावित्री का पर्व मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत और उपवास करती हैं। ऐसे में नई दुल्हनों के लिए यह एक खास अवसर होता है। इसमें दुल्हन सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं। इस दिन पारंपरिक और खूबसूरत लुक चुनना हर नई दुल्हन के लिए महत्वपूर्ण होता है। अगर आप इस बार वट सावित्री पर पहली बार व्रत करने जा रही हैं और ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो बांधनी साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। बांधनी साड़ी राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक कला से बनी होती हैं और फैशन ट्रेंड में बनी होती हैं जो आपके पूजा लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। आइए जानते हैं बांधनी साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में, जो आप भी इस वट सावित्री में ट्राई कर सकती हैं।
बांधनी सीक्विन जॉर्जेट बांधनी साड़ी

अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का लुक का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो यह साड़ी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। रेड कलर की यह बांधनी सीक्विन जॉर्जेट बांधनी साड़ी दिखने में बहुत एलिगेंट है। इसमें सीक्विन डिटेलिंग की गई है, जो इसे पार्टी और फेस्टिव दोनों लुक के लिए परफेक्ट बनाती है। जब आप वट सावित्री में तैयार हो रही हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। गर्मी के मौसम में ये साड़ी पहनने में ईजी होने के साथ स्टाइलिश भी है।
इस साड़ी में बॉर्डर है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। जॉर्जेट फैब्रिक होने की वजह से इसे पहनना भी काफी आसान है।
लेस बॉर्डर डिजाइन वाली क्लासी बांधनी साड़ी

अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं, तो लेस बॉर्डर डिजाइन वाली बांधनी साड़ी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की साड़ियों में लेस बॉर्डर का खूबसूरत काम किया गया होता है, जो इन्हें बहुत ग्रेसफुल बनाता है। ये साड़ियां हल्की होने के कारण पूरे दिन आसानी से कैरी की जा सकती हैं। वट सावित्री की पूजा में अगर आप भी दिखने में स्टाइलिश लग्न चाहती हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये साड़ी हल्की होने की वजह से गर्मी के मौसम में भी पहनने में आसान लगेंगी।
लहरिया कॉटन बांधनी साड़ी

गर्मी के मौसम में अगर आप स्टाइल के साथ कम्फर्ट भी चाहती हैं, तो लहरिया कॉटन बांधनी साड़ी एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। ये अलग-अलग रंगों में आती है और इसकी लहरिया डिज़ाइन इसके लुक को और ज्यादा बनाती है। अगर आप लाइट वेट साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। प्योर कॉटन फैब्रिक होने के कारण इसे लंबे समय तक पहनना आसान रहता है और ये आपके वट सावित्री लुक को भी कम्पलीट कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Bandhani Saree Designs: सासु मां का वट सावित्री व्रत बनाएं खास, गिफ्ट करें बांधनी प्रिंट वाली साड़ियां
गोटा लेस और एम्ब्रॉयडरी रॉयल बांधनी साड़ी

वट सावित्री जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए गोटा वर्क वाली साड़ियां हमेशा से ट्रेंड में रहती हैं। गोटा लेस और एम्ब्रॉयडरी वाली रॉयल बांधनी साड़ी खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं। इन साड़ियों में एम्ब्रॉयडरी और गोटा लेस का काम किया जाता है, जो इन्हें फेस्टिव लुक देता है। वट सावित्री पूजा के लिए रेड, मरून, ग्रीन और येलो जैसे रंगों में ये साड़ियां बहुत आकर्षक दिखती हैं। आप इन्हें हैवी नेकलेस और बन हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
अगर आप भी वट सावित्री के दिन यहां बताई डिज़ाइन की साड़ी पहनेंगी तो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।