Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:27 AM IST

फैशन ट्रेंड वायरल कैसे होता है? एक डिजाइनर से सोशल मीडिया तक पहुंचने का सफर पढ़ें

सोशल मीडिया के इस दौर में किस भी स्टाइल को वायरल करना आसान हो गया है, लेकिन इसे ट्रेंड बनाने के लिए डिजाइनर्स को कई पैंतरे अपनाने पड़ते हैं।
Updated:- 2026-07-31, 20:54 IST
how do fashion trends go viral know the journey from the designer to social media

क्या आपने कभी सोचा है कि एक डिजाइनर के दिमाग में आया छोटा-सा आइडिया कैसे हजारों-लाखों लोगों की पसंद बन जाता है? ऐसा तभी संभव होगा जब एक डिजाइनर इसे लोगों तक पहुंचाने के लिए तरह-तरह के स्टेप्स फॉलो करता है। किसी कपड़े के स्टाइल को ट्रेंड बनाने में केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि रिसर्च, मार्केटिंग, सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया से लेकर एल्गोरिदम तक हर चीज माइने रखती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे फैशन ट्रेंड वायरल होता है? 

फैशन ट्रेंड वायरल कैसे हो सकते हैं?

इसकी शुरुआत आइडिया और रिसर्च से होती है। डिजाइनर यह समझने की कोशिश करते हैं कि लोग आने वाले समय में क्या पहनना पसंद करेंगे। इसमें लोगों के स्टाइल पर ध्यान दिया जाता है कि वह किस तरह के फैशन टिप्स फॉलो कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, कोई बड़ा एक्टर किसी पार्टी में ऐसा स्टाइल कैरी करके आता है, जो पुराने विंटेज कपड़ों के डिजाइन से मिलता हो। ऐसे में लोग अलग स्टाइल देखकर उससे कनेक्ट होते हैं और यह फैशन ट्रेंड वायरल हो जाता है।

डिजाइनर क्या करता है?

  • डिजाइनर अलग-अलग स्टाइल को देखने और रिसर्च के बाद आइडिया को स्केच और सैंपल की तरह तैयार करता है।
  • इसमें वह कपड़ों का फैब्रिक, रंग, डिजाइन पैटर्न और सिलाई से कैसे नया लुक बनाया जाए, उसपर फोकस करता है।
  • इसके बाद डिजाइनर इन प्लेटफॉर्म के बारे में पता करता है, जिसपर यूथ सबसे ज्यादा एक्टिव है। क्योंकि, किसी भई फैशन को ट्रेंड बनाने के लिए यह सबसे बेस्ट तरीका है।

fashion trends

डिजाइनर किसी फैशन को कैसे ट्रेंड बनाता है?

इसके लिए बड़े-बड़े फैशन शो करवाए जाते हैं, जिसमें उस स्टाइल के कपड़े पहनकर रैंप वॉक करवाया जाता है। साथ ही और ब्रांड लॉन्च के जरिए भी उस फैशन स्टाइल को फेमस करने की कोशिश की जाती है। बड़े डिजाइनर अपने नए कलेक्शन को फैशन शो, ब्रांड लॉन्च या सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके अपने नए डिजाइन लोगों तक पहुंचाते हैं। इस दौरान मीडिया और फैशन ब्लॉग इसे कवर करते हैं, जिससे इसे लोगों तक पहुंचना आसान होता है।

how fashion trends go viral

सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर का क्या होता है रोल?

अक्सर लोग अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर को कॉपी करना पसंद करते हैं। इसलिए, आज के समय में डिजाइनर सेलिब्रिटी फैशन ट्रेंड का फायदा सबसे ज्यादा उठाते हैं। जब कोई एक्टर या एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर किसी इवेंट में अलग तरह के स्टाइल की ड्रेस पहनकर पहुंचते हैं, हर कोई इसकी चर्चा करने लगता है। धीरे-धीरे यह खास स्टाइल उनके फॉलोअर्स भी कॉपी करने लगते हैं और यह स्टाइल फैशन ट्रेंड बन जाता है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं ये 3 ट्रेंडी आउटफिट्स, बजट में मिलेगा डिजाइनर लुक

  • इसमें सेलिब्रिटी फोटो शेयर करते हैं।
  • इसे फैशन पेज भी अलग-अलग एंगल से पोस्ट करते हैं।
  • सेलिब्रिटी एक ही तरह के स्टाइल के कपड़े पहने हुए घर से बाहर निकलते हैं।

celebrity fashion influence

फैशन ट्रेंड फैलाने के जरूरी तरीके

इसके अलावा किसी फैशन ट्रेंड को वायरल करने के लिए सोशल मीडिया पर कंटेंट बनना शुरू होता है और एल्गोरिदम ट्रेंड भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। एल्गोरिदम ट्रेंड में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यह देखते हैं कि कौन-सा कंटेंट लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। किस पर ज्यादा लाइक आते हैं और लोग किसपर लोग ज्यादा कमेंट करते हैं। इनके अलावा डिजाइनर सेलिब्रिटी प्रमोशन, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, ब्रांड कैंपेन और वायरल चैलेंज से भी फैशन ट्रेंड बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Sawan 2026 में अपने ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स, द‍िखेंगी स्‍टाइल‍िश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific 

FAQ
फैशन ट्रेंड कौन बनाता है?
फैशन ट्रेंड डिजाइनर, ब्रांड और सेलिब्रिटी
कोई फैशन ट्रेंड वायरल होने में कितना समय लगता है?
आज के डिजिटल दौर में कोई भी ट्रेंड कुछ घंटों वायरल किया जा सकता है।
सोशल मीडिया फैशन को इतना प्रभावित क्यों करता है?
क्योंकि, सोशल मीडिया पर लोग तुरंत नए स्टाइल देखते हैं, पसंद करते हैं और उन्हें अपनाना शुरू कर देते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।