Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं ये 3 ट्रेंडी आउटफिट्स, बजट में मिलेगा डिजाइनर लुक

सिल्क साड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी चमक और रॉयल लुक है। यही कारण है कि इससे आप कोई भी आउटफिट बनाती हैं, तो यह आप पर क्लासी ही लगेगा।
Updated:- 2026-07-30, 14:44 IST
silk saree reuse ideas to create indo western outfits look

समय के साथ भले ही फैशन बदलता रहता हो, लेकिन सिल्क साड़ी का ट्रेंड कभी नहीं जाता। हर महिला की अलमारी में एक न एक ऐसी सिल्क साड़ी जरूर होती है, जिसे वह कभी फेंकना नहीं चाहती। ऐसे में कब तक आप उसे अलमारी में ऐसे ही पड़े रहने देंगी? थोड़ी-सी क्रिएटिविटी, सही डिजाइन और अच्छे टेलर की मदद से आप इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। बनारसी, कांजीवरम या चंदेरी सिल्क जैसी साड़ियों को अलमारी में बंद रखने की बजाय उसे नए अंदाज में इस्तेमाल करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के फैशन टिप्स दे रहे हैं।

सिल्क साड़ी से बनाएं ये 3 ट्रेंडी आउटफिट्स

पुरानी सिल्क साड़ी किसी को देने जा रही हैं या फेंकने का प्लान बना रही हैं, तो पहले आप इससे बनने वाले आउटफिट्स आइडिया देख लें। अगर आपको इनमें से कोई भी स्टाइल पसंद आ रहा है, तो आप इससे एक नई ड्रेस तैयार कर सकती हैं। ऐसा करने से आप अपनी पसंदीदा सिल्क साड़ी को बार-बार पहन पाएंगी। साथ ही हम आपको सिल्क साड़ी से बने आउटफिट को कैसे स्टाइल करना है, इसके बारे में टिप्स भी बताएंगे। 

सिल्क साड़ी से बनवाएं लहंगा सेट

सिल्क साड़ी पर अगर नीचे की तरफ चौड़ा बॉर्डर दिया है या इसका पल्लू भारी है, तो इससे आप खूबसूरत लहंगा बना सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि आपको बॉर्डर के लिए अलग से गोटा पट्टी खरीदने की जरूरत नहीं होगी। 

स्टाइलिंग टिप्स

  • साड़ी बहुत ज्यादा हैवी है, तो गले में केवल एक चेन ही पहनें।
  • हल्की साड़ी के साथ चोकर नेकलेस और लंबे झुमके पहने जा सकते हैं।
  • इसके साथ आप सिल्क पोटली बैग भी कैरी कर सकती हैं। अगर साड़ी का कपड़ा बच गया है, तो साड़ी से ही बैग भी तैयार हो जाएगा।
  • सिल्क लहंगे के साथ जूड़ा स्टाइल अच्छा लगता है।

silk saree reuse hacks

सिल्क साड़ी से बनवाएं फ्लोर-लेंथ गाउन

इसे बनवाना सबसे आसान है और यह सिल्क कपड़े में अच्छा भी लगता है। साड़ी का फैब्रिक फ्लोई है, तो इसमें अंदर आपको केन लगवाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। गाउन बनवाने से साड़ी का ज्यादातर कपड़ा यूज हो जाता है। आप चाहें, तो इससे अनारकली सूट भी बनवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कमर पर बांधें ये 5 पतली सिल्वर वेस्टचेन, सिंपल साड़ी भी दिखेगी स्टाइलिश

स्टाइलिंग टिप्स

  • गाउन को और भी ज्यादा क्लासी बनाने के लिए आप बेल्ट लगा सकती हैं। इससे कमर से फिटिंग भी अच्छी लगती है।
  • गाउन के साथ हील्स ही कैरी करें, क्योंकि इससे हाइट लंबी लगेगी और सिल्क साड़ी से बना गाउन खिलकर नजर आएगा।
  • गाउन के साथ गले में कुछ न पहनें। आप हाथों में एक ब्रेसलेट पहन सकती हैं।
  • अगर गले पर कोई डिजाइन नहीं बनवाया है, चोकर पहना जा सकता है।
  • तस्वीर में नजर आ रहा गाउन बनारसी सिल्क साड़ी से तैयार किया गया है। 

silk saree reuse

सिल्क साड़ी से लॉन्ग या शॉर्ट कोटी बनवाएं

यह डिजाइन सबसे ट्रेंडी और बार-बार पहना जाने वाला ऑप्शन है। आप इसे जींस के साथ प्लाजो के साथ या किसी सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। स्लीवलेस कोटी बनवा रही हैं, तो इसे टॉप के साथ भी पहना जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसमें आपको मोटा अस्तर लगवाना होगा।

स्टाइलिंग टिप्स

  • अगर आप जींस के साथ पहन रही हैं, तो कोटी के अंदर फिटिंग वाला टॉप पहनना होगा।
  • इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी खूब जंचती है।
  • पैरों में कोल्हापुरी या जूती पहन सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह इंडो-वेस्टर्न लुक है।
  • ध्यान रखें कि कोटी हमेशी खुली रखें ताकि डिजाइन उभरकर दिखे।

silk saree dressing ideas

इन डिजाइंस के अलावा सिल्क साड़ी से को-ऑर्ड सेट, धोती पैंट, लॉन्ग श्रग और क्रॉप टॉप जैसी आउटफि्टस भी तैयार किए जा सकते हैं। कोई भी डिजाइन बनवाते समय आप साड़ी के कपड़े को कैसे पूरी तरह से यूज किया जा सकता है? इस बात का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- Sawan 2026 में अपने ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स, द‍िखेंगी स्‍टाइल‍िश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :Gowri, msattire_official, madhuri designs, shri_ladies_tailor/pinterest

 

FAQ
सिल्क साड़ी में कौन सा फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है?
इसमें बनारसी सिल्क, कांचीपुरम सिल्क और चंदेरी सिल्क सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
कहां की सिल्क साड़ी सबसे ज्यादा फेमस है? 
बनारसी सिल्क साड़ी सबसे ज्यादा फेमस है। 
सबसे महंगी सिल्क साड़ी कौन सी मानी जाती है?
मूंगा सिल्क साड़ी भारत की सबसे महंगी साड़ियों में से एक मानी जाती है, यह असम में बनती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।