Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

Modern Saree Look: साड़ी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो आज ही ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल

How To Drape Saree In Different Style: साड़ी पहनना हर क‍िसी को बहुत पसंद होता है, लेक‍िन कई बार लड़क‍ियां और मह‍िलाएं वही पुराने स्‍टाइल में साड़ी पहनकर बोर हो जाती हैं। अगर आप कुछ नए तरीके से साड़ी स्‍टाइल करना चाहती हैं तो हम आपको इस लेख में कुछ स्‍पेशल साड़ी ड्रेप‍िंग स्‍टाइल के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-03-19, 13:08 IST
How To Drape Saree In Different Style

Saree Styling Tips: खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। इसके लिए वो कपड़ों से लेकर मेकअप तक का खूब ख्याल रखती हैं। कपड़ों की बात जब भी आती है तो लड़कियां और महिलाएं भले ही वेस्टर्न ड्रेसेस, इंडो वेस्टर्न और कई तरह के आउटफिट्स पहन लें, लेकिन जब वे साड़ी पहनकर निकलती हैं तो हर किसी की नजरें सिर्फ उन पर ही होती हैं।

आपने भी नोटिस किया होगा जब आप साड़ी पहनकर निकलती होंगी तो सभी आपकी तारीफ करते होंगे। आपके पार्टनर की नजरें भी आप पर टिक जाती होंगी, लेकिन अगर आप हर बार वही सिंपल तरीके से साड़ी को ड्रेप करती हैं तो हम आपको कुछ स्पेशल तरीके का ड्रेपिंग स्टाइल बता रहे हैं। अगर आप इस तरह से साड़ी पहनेंगी तो आप बला की खूबसूरत लगेंगी। आइए जानते हैं-

How to drape saree in different style (1)

प्री-स्टिच्ड स्टाइल

आप साड़ी को प्री-स्टिच्ड स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं। इससे आपकाे साड़ी संभालने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी। इसके अलावा फ्रंट पल्लू स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं, जिसमें पल्लू आगे की तरफ रखा जाता है, जो देखने में काफी अलग लगता है।

यह भी पढ़ें- Red Saree Designs For Navratri: इस नवरात्रि ऑफिस लुक लगेगा सुंदर, जब वियर करेंगी रेड कलर की ये साड़ी डिजाइंस

क्रॉप टॉप के साथ ड्रेप करें साड़ी

अगर आप साड़ी के साथ वही ब्लाउज पहन लेती हैं जो हमेशा से पहनती आ रही हैं, तो ये लुक थोड़ा पुराना लग सकता है। इसके लिए आप साड़ी का मैचिंग क्रॉप टॉप खरीद सकती हैं या फिर टेलर से बनवा सकती हैं। इस पर साड़ी का पल्लू एकदम पतला सा रखें। इससे भी लुक आपको अच्छा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Bangle Wearing Tips: सिर्फ रेड ही क्यों, इन 3 कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहनें लाल चूड़ियां, हर कोई देखेगा आपके हाथ

धोती स्टाइल में पहनें साड़ी

अगर आप कुछ यूनिक स्टाइल चाहती हैं तो आप धोती स्टाइल में भी साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह से साड़ी को ड्रेप करने के लिए सबसे पहले लेगिंग्स या शॉर्ट्स पहनें। अब साड़ी को कमर के पीछे से लाकर आगे एक टाइट नॉट लगाएं। इसके बाद साड़ी के दोनों सिरों को पैरों के बीच से पीछे ले जाकर टक कर दें। बाद में आप पल्लू को शोल्डर पर सेट कर सकती हैं।

How to drape saree in different style (2)

पैंट स्टाइल साड़ी भी कर रही ट्रेंड

आप चाहें तो पैंट स्टाइल में साड़ी पहन सकती हैं। इसमें आप पेटीकोट की जगह पैंट या प्लाजो पहन लें। ये स्टाइल बहुत ही कंफर्टेबल होता है। ये वैसे तो ट्रेडिशनल आउटफिट है लेकिन इस तरह से साड़ी ड्रेप करने पर आपको इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा। अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है तो इस तरह से साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Embroidery Blouse Designs: दुल्‍हनों के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

तो अगर आप भी साड़ी को इन स्टाइल में ड्रेप करती हैं तो आपकी सिंपल साड़ी भी डिजाइनर आउटफिट जैसी लगेगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्‍लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।