herzindagi
how to style pearl accessories

आपके लुक को और खूबसूरत बनाती हैं पर्ल एक्सेसरीज, ऐसे करें स्टाइल

इंडियन हो या वेस्टर्न, पर्ल एक्सेसरीज हर ड्रेस कोड के साथ अच्छी लगती हैं। इन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-08, 09:00 IST

अपने लुक को अप टू डेट रखना भला किस महिला को पसंद नहीं होता है। नए-नए फैशन ट्रेंड्स को ट्राई करने से महिलाएं बिल्कुल पीछे नहीं हटती हैं। कुछ फैशन ट्रेंड्स वक्त के साथ बदलते रहते हैं तो वहीं कुछ फैशन ट्रेंड्स सदबहार होते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड है पर्ल एक्सेसरीज का, जो हमेशा से चलन में रहा है। एथनिक वियर हो या वेस्टर्न वियर, पर्ल एक्सेसरीज किसी के साथ भी स्टाइल की जा सकती हैं। एक्ट्रेसेज भी अक्सर पर्ल एक्सेसरीज को इस्तेमाल करती हैं।पर्ल एक्सेसरीज के साथ ही पर्ल वर्क वाले आउटफिट्स भी काफी अच्छे लगते हैं। मोतियों के वर्क में इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि किस तरह से आप पर्ल एक्सेसरीज को अपने आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

फॉर्मल लुक में पर्ल नेकपीस

ways to wear pearl jewelery

पर्ल नेकपीस फॉर्मल लुक को भी अच्छे से कॉम्प्लिमेंट करता है। फॉर्मल को-ऑर्ड सेट्स के साथ किसी कॉर्पोरेट मीटिंग में इस लुक को आप ट्राई कर सकती हैं। मेसी बन इस लुक में काफी अच्छा लगता है।

स्टाइल टिप- सिंगल लेयर का ये पर्ल चोकर को-आर्ड सेट के साथ तो अच्छा लगता ही है इसके अलावा कुर्ती-पैंट्स के साथ भी आप इसे पहन सकती हैं। अगर आप गले में कुछ नहीं पहनना चाहती हैं तो पर्ल स्टड्स भी खूब जचेंगे। पर्ल ब्रेसलेट या फिर पर्ल रिंग के साथ इस लुक को और आकर्षक बनाया जा सकता है।

हैवी पर्ल चोकर

pearl jewelery styling tips

दीपिका पादुकोण का ये लुक काफी चर्चा में आया था। उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए ये लुक लिया था। स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट डिजाइन के ब्लाउज के साथ ये पर्ल नेकलेस काफी खूबसूरत लग रहा था। (हैवी चोकर डिजाइन्स)

स्टाइल टिप- किसी फैमिली फंक्शन के लिए आप पर्ल का हैवी चोकर ट्राई कर सकती है। ऑफ शोल्डर ड्रेस पर भी ये चोकर खूब फबेगा। पर्ल के इस भारी भरकम स्टेटमेंट नेकलेस को अगर आप साड़ी पर पहन रही हैं तो ब्लाउज के डिजाइन का खास ख्याल रखें। चोकर की जगह आप मोतियों की लेयर्ड माला भी पहन सकती हैं। मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस लुक भी काफी अच्छा लगता है। इस तरह के नेकलेस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- सहेली के हल्दी फंक्शन को अटेंड करने के लिए सेलेब्स के येलो लुक्स से लें इंस्पिरेशन

पर्ल स्टड्स

pearl studs

वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ पर्ल स्टड्स काफी अच्छे लगते हैं। खासकर ऑफ शोल्डर ड्रेसेज को ये अच्छा स्टाइल देते हैं। इंडियन ड्रेसेज के साथ 2 या 3 लेयर वाला पर्ल चोकर भी प्यारा लगता है। शरारा सेट्स, साड़ी या फिर अनारकली सूट्स के साथ ये बहुत फबता है। पर्ल हेयर बैंड या फिर क्लिप्स भी आपके लुक को और आकर्षक बना सकते हैं। (ब्राइडल हेयरस्टाइल के लिए एक्सेसरीज)

यह भी पढ़ें-गर्मियों के लिए बेस्ट रहेंगे Stud Earrings के ये लेटेस्ट डिजाइंस

स्टाइल टिप- आप पर्ल से बनी इयररिंग्स चेन भी ट्राई कर सकती हैं। ये एथनिक ड्रेसेज पर काफी अच्छे लगते हैं। लेयर्ड पर्ल चोकर वो आप हेयर एक्सेसरीज के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मेसी बन पर ये अच्छा लगेगा।

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।