दुल्हन की सुंदरता को निखार देंगे ये हैवी चोकर डिजाइंस

हम सब अपनी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड रहते हैं। लगभग हम सभी लड़कियों को अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखने का एक अलग ही सपना होता है। अपनी शादी में सबसे खास दिखने के लिए हम कई दिनों पहले से शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं। हम अपने मेकअप, आउटफिट से लेकर फुटवियर तक का चुनाव बहुत अच्छे से करते हैं।
ऐसे में बात अगर हमारे लुक में चार चांद लगाने की कि जाए तो ये काम ज्वेलरी का होता है। शादी के आउटफिट में हमारी सुंदरता को निखारने में ज्वेलरी बहुत अहम भूमिका निभाती है। इन्हीं ज्वेलरी में हैवी चोकर ज्वेलरी आती है। ये देखने में बहुत क्लासी और यूनिक लगती हैं।
साथ ही आप इसे अपनी शादी के अलावा किसी भी फैमिली फंक्शन में आसानी से पहन सकती हैं। ऐसे में अगर अपनी शादी के आउटफिट के साथ कुछ यूनिक और एलीगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप हैवी चोकर ज्वैलरी को जरूर ट्राई करें। चलिए आज हम आपको दिखाएंगे हैवी चोकर के कुछ यूनिक डिजाइन जिन्हें आप आसानी से अपनी शादी में पहन सकती हैं।
पिंक पर्ल चोकर डिजाइन
- अगर आप अपनी शादी में लाइट पिंक या फिर किसी लाइट कलर का लहंगा पहन रही हैं, तो ये चोकर आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
- बाजार में इस तरह के चोकर में आपको लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा आप किसी भी कलर के पर्ल खरीद सकती हैं।
- शादी के अलावा आप इसे किसी भी फैमिली फंक्शन में साड़ी या फिर किसी भी हैवी सलवार सूट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कुंदन से मिलती-जुलती है 'पच्चीकम ज्वेलरी', जानें इसका खास इतिहास
गोल्ड हैवी चोकर डिजाइन
- इस चोकर को आप किसी भी तरह के लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- आपको गोल्ड चोकर में पत्ती डिजाइन से फ्लोरल डिजाइन तक में लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी।
- बाजार में आपको इस तरह के चोकर 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगी।
- आप इस तरह के चोकर को गोल्ड में भी बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जानें क्यों है मीनकारी इतनी खास, आप भी रॉयल्स की तरह यूं करें इसे स्टाइल
कुंदन चोकर डिजाइन
- ये चोकर पहनने में बहुत क्लासी लुक देता है।
- आप इसे शादी के अलावा किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इसे आप दो तरीके से भी पहन सकती हैं।
- आप इसे शादी के लिए किराए पर भी ले सकती हैं।
अगर आप इसे खरीद रही हैं तो बाजार में आपको यह 2500 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक में मिल जाएगा।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।