Nita Ambani Saree Look:नीता अंबानी ने 31 अक्टूबर को मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा की शुरुआत हुई। इसमें शामिल होने के लिए कई सारे बड़े-बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन हर किसी की नजरें नीता अंबानी के लुक्स पर ही थी। अब इन्हीं लुक्स की चर्चाएं पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। खासकर उनकी कांजीवरम साड़ी की जिसे उन्होंने इवेंट में वियर किया। इस साड़ी की तारीफ हर कोई कर रहा है लेकिन हर किसी को ये जानने की एक्साइटमेंट भी है कि आखिर इस साड़ी की कीमत कितनी होगी? ऐसा इसलिए नीता अंबानी हर बार अलग डिजाइन की साड़ी को वियर करती हैं और उसमें कुछ खास जरूर होता है। चलिए बताते हैं क्या है इस साड़ी में खास।
नीता अंबानी का गोल्डन कांजीवरम साड़ी लुक (Nita Ambani Traditional Silk Saree Look)
View this post on Instagram
जियो वर्ल्ड प्लाजा के लिए इस बार नीता अंबानी ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी को वियर किया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही है। नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी है वो कांजी पट्टू साड़ी है। जिसमें हैंड क्राफ्ट वर्क किया गया है। इसमें गोल्डन और पेस्टल कलर को मिक्स किया गया है। ब्लाउज को भी उसी कलर लेकिन थोड़ा हैवी रखा गया। इसके साथ उन्होंने लेयर ग्रीन पर्ल वाले नेकलेस को वियर किया है। साथ में मैचिंग कड़े पहनें हैं। इयररिंग्स और अंगूठी को भी सेम डिजाइन दिया गया है। बालों में लूज कर्ल क्रिएट किए हैं साथ ही मेकअप न्यूड रखा है। माथे पर लगी लाल बिंदी उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। सिंपल और सोबर लुक की तारीफ हर जगह हो रही है।
एनएमएसीसी द्वारा भी एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा हुआ था ' भारतीय कलाकारों और कारीगरों को श्रद्धांजलि देते हुए, नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा के इनोग्रेशन के दौरान कांजीवरम साड़ी पहनी। कांजीवरम बुनाई रिलायंस फाउंडेशन उन सभी कारीगरों का सम्मान करता है जो भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को संभाल कर रखे हुए हैं।
नीता अंबानी की 40 लाख की साड़ी
नीता अंबानी को सिल्क साड़ी पहनने का काफी शौक है। अक्सर वो अलग-अलग तरह की सिल्क साड़ी में दिखाई देती हैं। अपने बेटी आकाश अंबानी और बहू शलोका मेहता की शादी के एक फंक्शन में उन्होंने 40 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को नीता ने खास इस फंक्शन के लिए डिजाइन कराया था। नीता अंबानी की इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था।
इसे भी पढ़ें: नीता अंबानी के इन स्टाइलिश साड़ी लुक्स को आप भी कर सकती हैं कम बजट में रीक्रिएट
इस साड़ी को विवाह पातु कहते हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक डिजाइनर ब्लाउज भी वियर किया था। जिसके बैक में श्रीनाथ द्वारा में रखी भगवान कृष्ण छवि बनी हुई थी। इस साड़ी को फेमस आर्टिस्ट राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की रैप्लिका डिजाइन के आधार पर बनाया गया था। पूरी साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई थी। सोने के अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट वैगरह का इस्तेमाल भी इस साड़ी में किया गया था। आपको बता दें कि इस खूबसूरत साड़ी को कांजीवरम का वजन ही 8 किलोग्राम था और इसे पूरा तैयार करने में करीब 1 साल से ज्यादा का समय लगा था। तब जाकर ये तैयार हुई थी।
सिंगर उषा उथप्पा की कांजीवरम साड़ी
View this post on Instagram
नीता अंबानी के अलावा सिंगर उषा उथप्पा भी कांजीवरम साड़ी पहनने का शौक रखती हैं। उनके पास भी महंगी साड़ियां मौजूद है। इसको लेकर उन्होंने एक (साड़ी पहनने के हैक्स) वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने साड़ी के वर्क और बारीकी के बारे में बताया, डार्क ब्लू कलर की ये कांजीवरम साड़ी है जिसमें पूजा बॉर्डर और सोने का हम्सा का वर्क हुआ है। उन्होंने बताया की इसके वर्क को देखकर आप बता सकती हैं कि कितनी पुराने समय की कारीगरी इस साड़ी पर की गई है। आपको बता दें कि, साउथ की रहने वाली हैं। इसलिए सिल्क साड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को भी पसंद है कांजीवरम साड़ी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी ज्यादातर इवेंट में कांजीवरम सिल्क साड़ी पहने नजर आती हैं। जिसे वो बहुत खूबसूरती के साथ (रेखा के सिल्क साड़ी लुक्स) स्टाइल करती हैं। हाल ही में उन्होंने अंबानी के एक इवेंट में कांजीवरम सिल्क साड़ी को वियर किया था। साड़ी के साथ फ्लोरल ब्रोकेड पैटर्न वाला फुल-स्लीव ब्लाउज, एम्बेलिश्ड पोटली बैग, चोकर नेकलेस, माथा पट्टी, झुमके, चूड़ियां, ब्रेसलेट और अंगूठियां और ग्लॉसी मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया था। इसमें वो काफी अच्छी लग रही थी।
इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक
इसके अलावा ऐसे और भी कई सारी एक्ट्रेस हैं जो सिल्क साड़ी को वियर करना काफी पसंद करती हैं, इसमें ट्रेडिशनल लुक बहुत अच्छे से क्रिएट होता है साथ ही पहनने के बाद रॉयल लगती है। इसलिए बड़े इवेंट पर इस तरह की साड़ियों को वियर किया जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों