herzindagi
image

करवा चौथ पर दिखेंगी महारानी, जब रीक्रिएट करेगी अंबानी लेडीज के ये लुक्स

अगर आप भी करवा चौथ पर क्या पहनें इस बात को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब आप इस साल करवा चौथ पर आप अंबानी परिवार की लेडीज से ऑउटफिट आइडियाज ले सकती हैं। इससे आप रॉयल लुक क्रिएट कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-10-08, 17:07 IST

हर महिला चाहती हैं, कि वे करवा चौथ पर भीड़ से हटके दिखें और अपने लुक को बेहतर बनाएं।  ऐसे में अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और इस साल करवा चौथ पर भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको अंबानी परिवार की कुछ लेडीज के लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप करवा चौथ के दिन रीक्रिएट कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।    

नीता अंबानी का साड़ी लुक करें रीक्रिएट

अगर आप भी इस साल करवा चौथ को यादगार बनाने का सोच रही हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।अगर आपको साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप नीता अंबानी की तरह इस तरह की खूबसूरत प्लेन साड़ी को पहनकर अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती हैं। इसके साथ आप नेट का ब्लाउज बनवाकर अपने साड़ी लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।   

4 (50)

श्लोका अंबानी का इंडो वेस्टर्न

आप चाहें तो इस साल करवा चौथ पर अपने लुक को खास और डिफरेंट बनाने के लिए अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका अंबानी के इस इंडो वेस्टर्न लुक को रीक्रिएट क्र अपने लुक को खास बना सकती हैं।  इस तरह की ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इस आप बाजार से कपडा लेकर भी बनवा सकती हैं साथ ही एक्सेसरीज और मेकअप कर आप अपने करवा चौथ लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।   

2 - 2025-10-08T155831.676

यह भी पढ़ें :  करवा चौथ के लिए बेस्ट पायल डिजाइन, जो हर सूट या साड़ी के साथ लगें परफेक्ट

हैवी सिल्क लहंगा  

आप इस साल करवा चौथ पर अपने लुक को खास बनाने के लिए और भीड़ से हटके दिखने के लिए नीता अंबानी की इस खूबसूरत राजकट हैवी सिल्क लहंगा को भी ट्राई कर सकती हैं। इस लहंगा का डुप्लीकेट पीस आपको बाजार में मिल जाएगा या आप इसकी कॉपी ऑनलाइन खरीद सकती हैं।  इसके साथ आप मेकअप और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।  इस तरह का लहंगा करवा चौथ पर पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।   

1 - 2025-10-08T155833.863

ईशा का गोल्डन अनारकली सूट

यही नहीं अगर आप करवा चौथ के दिन लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए अंबानी परिवार की बेटी ईशा का ये लुक एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।  ईशा ने गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।  इस तरह का सूट आप बाजार से कपडा लेकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।  

3 (57)

यह भी पढ़ें:  Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit -  instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।