Saree Fashion: मसलिन साड़ी के इन डिजाइंस को करें स्टाइल, लुक लगेगा एलिगेंट

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है। जब आप अलग डिजाइन की साड़ी को वियर करती हैं।

muslin saree designs ideas for women

साड़ी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यह तभी अच्छी लगती है, जब हम इसमें भी अलग-अलग डिजाइन को ट्राई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अलग नजर आता है। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलता है। आप इस बार गर्मियों में मसलिन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह कॉटन साड़ी की तरह ही होती है। बस इसका फैब्रिक ज्यादा सॉफ्ट होता है। इसलिए इसे पहनने के बाद आपको गर्मी भी कम लगेगी। इसमें डिजाइन कई सारे मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप अच्छी दिख सकती हैं।

मटका सिल्क मसलिन साड़ी

Matka muslin saree

अगर आप हैवी सिल्क साड़ी वियर नहीं करना चाहती हैं, तो इसकी जगह पर आप मटका सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। मसलिन साड़ी में यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है। साथ ही, वियर करने के बाद अच्छा लगता है। इसमें जो आपको पैटर्न मिलेगा वो प्रिंटेड मिलेगा। लेकिन इसमें जो पल्लू होगा वो प्लेन डिजाइन का होगा। इससे साड़ी अच्छी लगेगी। साथ ही, लाइट वेट नजर आएगी। इसमें कलर आपको कई सारे मार्केट में मिल जाएंगे। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

बूटी मसलिन साड़ी

Boti muslin saree

मसलिन साड़ी में आपको डबल शेड में सिंपल साड़ी भी मिल जाएगी। जिसे पहनकर आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसमें आप कोई भी कलर और डिजाइन पैटर्न वाली साड़ी खरीद सकती हैं। साथ ही, इसमें आप चाहें तो फैब्रिक में भी चेंज कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मसलिन साड़ी में भी अलग-अलग फैब्रिक मिलते हैं, जिससे अलग-अलग पैटर्न में साड़ी डिजाइन होती है। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mulmul Cotton Saree: कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें मलमल कॉटन साड़ी, देखें डिजाइंस

मसलिन प्रिंटेड साड़ी

Muslin printed saree

आप मसलिन साड़ी में प्रिंटेड पैटर्न को भी खरीद सकती हैं। इससे भी साड़ी अच्छी लगती है। इसमें आपको साड़ी के बॉर्डर और बीच में बूटी का प्रिंट सेम मिलेगा। जिसे पेंटिंग कलर से डिजाइन किया गया होगा। इस तरह के पैटर्न वाली साड़ी पहनने में अच्छी लगती है। साथ ही, हल्की होती है, तो इसे आप कभी भी आसानी से पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।

मसलिन साड़ी को करें स्टाइल। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नया ट्रेंड फॉलो करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी के ये कलर्स हर मौके पर आते हैं काम, मिलेगा बेस्ट लुक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP