मैजेंटा कलर ऑउटफिट के ये डिजाइंस हैं नए, आप भी कर सकती हैं ट्राई

आने वाले साल 2023 का कलर ऑफ द इयर बना है मैजेंटा। आप भी कर सकती हैं इस कलर के अलग-अलग ऑउटफिट ट्राई।

magenta colour outfits in hindi
magenta colour outfits in hindi

आजकल आए दिन नए से नए ऑउटफिट और डिजाइंस आपको मार्केट में नजर आ जाएंगे। इसमें आजकल मैजेंटा कलर को काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं इसे कलर ऑफ द इयर भी घोषित किया गया है। देखने में मैजेंटा कलर काफी ब्राइट और खूबसूरत नजर आता है।

आजकल शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। इसमें एक बार फिर मैजेंटा कलर को काफी पहना जा रहा है। हालांकि यह कलर एवरग्रीन है, इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मैजेंटा कलर के कुछ ऐसे ऑउटफिट जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन के लिए कर सकती हैं ट्राई और दिख सकती हैं लाजवाब।

लहंगा

magenta lehenga

इस तरह के लहंगे के साथ आप कुंदन या अनकट वर्क की ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप फ्रंट हेयर स्टाइलिंग कर बची हुई लेंथ को कर्ल कर सकती हैं। साथ ही इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 15000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।(ऐसे रखें सिल्क साड़ी का ख्याल)

HZ Tip : अगर आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल को चुन रही हैं तो गजरे की मदद से उसे सजना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही आप चाहे तो कमर पर कस्टमाइज बेल्ट का इस्तेमाल कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : फिटिंग का नहीं बल्कि लूज सलवार सूट का है फैशन, देखें डिजाइंस और करें ट्राई

सूट

suit designs of magenta colour

ऐसा मिलता-जुलता सूट आप कस्टमाइज भी करवा सकती हैं और यह आपको करीब 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। अगर आपका कद कम है और आप लंबी दिखना चाहती हैं तो इस तरीके का सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

HZ Tip : अगर आप प्लस साइज हैं तो सिंपल कुर्ती स्टाइल या ए-लाइन स्टाइल सूट बनवा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप पर खूबसूरत नजर आएगा। ऐसे ऑउटफिट के साथ आप केवल स्टड्स इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :मैरून कलर के ये लेटेस्ट सूट के डिजाइंस हैं नए, आप भी करें ट्राई

साड़ी

kanjivaram magenta saree

कांजीवरम साड़ी का चलन तो एवरग्रीन है, लेकिन इस तरीके की साड़ी को स्टाइलिश और रॉयल लुक देने के लिए आप बालों के लिए सिंपल बन हेयर स्टाइल चुनें और उसे ताजे गजरे की मदद से सजा लें। इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको करीब 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।(लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस)

HZ Tip : बता दें कि ऐसे रॉयल लुक के साथ आप लिप्स के लिए बोल्ड कलर को चुन सकती हैं। साथ ही आई मेकअप को न्यूट्रल रख सकती हैं। साथ ही ज्वेलरी के लिए आप झुमकी स्टाइल कर सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको ये लूज मैजेंटा कलर ऑउटफिट के लेटेस्ट डिजाइंस और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही अपनी राय कमेंट बॉक्स में हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : Azafashions, karagiri, myntra

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP