Outfits For 45 Plus Women : ऐसे चुनेंगी ऑउटफिट तो 45 साल की उम्र में भी दिखेंगी 40 की

आजकल रोजाना मार्केट में नए से नए डिजाइन वाले ऑउटफिट देखने को मिल रहे है, जिसे महिलाएं काफी पसंद करती नजर आ रही हैं।
Updated:- 2022-10-14, 18:41 IST
fashion for  plus woman

बढ़ती उम्र में स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं अपने लुक्स में तरह-तरह के बदलाव करती हैं। इसके लिए वे कई मार्केट भी एक्स्प्लोर करती हैं। बात अगर ऑउटफिट की करें तो आजकल की महिलाएं किसी एक्ट्रेस से कम बिल्कुल भी नहीं नजर आती हैं। वे बेहद अच्छे से जानती हैं कि क्या है लेटेस्ट फैशन ट्रेंड और कैसे वे कर सकती हैं किसी भी ड्रेस को स्टाइल। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें घर के कामकाज के कारण बिल्कुल भी फुर्सत नहीं मिल पाती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं का हिस्सा हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से सही ऑउटफिट का चुनाव करके दिख सकती हैं बेहद स्टाइलिश और लगा सकती हैं अपनी खूबसूरती में चार चांद।

 

 

नेट साड़ी है परफेक्ट (Net Saree)

Net Saree

अगर आप फ्लोरल और नेट वर्क पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह की साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप हेयर स्टाइल के लिए ओपन हेयर से लेकर बन हेयर स्टाइल तक चुन सकती हैं। साथ ही ब्लाउज को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये तक में मिल जाएगी। साथ ही मेकअप के लिए लिप्स को बोल्ड कलर का रखें।

इसे भी पढ़ें :  Lakme Fashion Week 2022 : सगाई से लेकर शादी तक के लिए सेलेब्स के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

जरकन वर्क है बेस्ट (Jarkan Work Saree)

Jarkan Work Saree

जरकन वर्क अपने आप में ही काफी यूनिक और स्टाइलिश दिखाई देता है। ऐसी ऑउटफिट के साथ आप मेकअप के लिए रूबी रेड कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं। साथ ही हेयर स्टाइल के लिए आप बन हेयर स्टाइल को चुनें। ज्वेलरी के लिए आप डायमंड वर्क को ही चुनें। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में करीब 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें :  Cocktail Night Dress : कॉकटेल फंक्शन के लिए लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं कियारा अडवाणी के ये लुक्स

फ्लोरल मिनिमल लहंगा (Floral Lehenga)

Floral Lehenga

अगर आप मिनिमल वर्क की ऑउटफिट को पसंद करती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेगा। ऐसा लहंगा आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। ऐसे लहंगे के साथ आप हेयर स्टाइल के लिए ओपन हेयर में कुव्ह चुन सकती हैं। साथ ही ज्वेलरी के लिए आप पर्ल डिजाइन को चुनें। 

 

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये 45 साल की महिलाओं के लिए ऑउटफिट के ये लुक्स और डिजाइन पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।