herzindagi
light weight saree slim look

दिखना चाहती हैं स्लिम तो वियर करें लाइटवेट साड़ी, दिखेंगी सबसे अलग

साड़ी में स्लिम दिखना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इसके लिए आपको परफेक्ट साड़ी खरीदनी आनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-12-15, 16:38 IST

Saree Designs: साड़ी पहनना हर लड़की को पसंद होता है। किसी को हैवी वर्क साड़ी स्टाइल करना पसंद होता है तो कई सिंपल साड़ी वियर करना ज्यादा पसंद करती है। ऐसे में जब हम इन्हें खरीदने बाजार में जाते हैं तो सबसे पहले डिजाइन इसके बाद फेब्रिक देखते हैं। क्योंकि जब तक ये दोनों चीजें अच्छी नहीं होगी तब तक हम खूबसूरत नजर नहीं आएंगे। लेकिन जब बात आती है स्लिम दिखने की तो इसके लिए हम हमेशा लाइवेट साड़ी ही खरीदना और उन्हें वियर करना पसंद करते हैं। इस बार भी आप इन लेटेस्ट डिजाइन वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं।

स्ट्राइप पार्टी वियर साड़ी

Stripe wear saree

स्लिम दिखने के लिए आप स्ट्राइप वाली पार्टी वियर साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको पूरी साड़ी में इस तरह के पैटर्न को खरीदना है। आप चाहे तो इसमें बॉर्डर वाली इस साड़ी को खरीद सकती हैं वरना सिंपल प्रिंटेड साड़ी लेकर वियर कर सकती हैं। इसके साथ ब्लाउज हैवी वियर करें। इससे आप बेहद खूबसूरत लगेंगी साथ ही पतली भी नजर आएगी।

HZ Tips: इस साड़ी को अच्छे से वियर करने के लिए आप इसके साथ स्ट्रेचेबल पेटीकोट वियर कर सकती हैं।

ऑर्गेंजा प्रिंटेड साड़ी

Organza printed saree

अगर आपको कुछ प्रिंटेड पहनने का मन है तो इसके लिए आप ऑर्गेंजा साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग (स्लिम लुक के लिए साड़ी डिजाइन) डिजाइन मिलेंगे। लेकिन प्रिंट आपको छोटा खरीदना पड़ेगा। इसमें बॉर्डर पर आपको हैवी वर्क मिलेगा। साथ में ब्लाउज भी हैवी मिलेगा। इस तरीके की साड़ी को आप वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी सुंदर नजर आएगा।

HZ Tips: इस तरह की साड़ी को आप बेल्ट के साथ वियर करें। इससे आपकी साड़ी परफेक्ट बंधेगी।

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक

येलो नेट साड़ी

Yellow net saree

स्लिम लुक के लिए आप नेट साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको बॉर्डर वर्क मिलेगा और पूरी साड़ी सिंपल। ब्लाउज में बॉर्डर (शादी के लिए साड़ी डिजाइन) जैसा वर्क मिलेगा। इस तरीके की साड़ी भी वियर करने में काफी अच्छी लगती है साथ ही आप स्लिम नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी

इन साड़ी डिजाइन को ट्राई करें और स्लिम लुक क्रिएट करें। इससे आप खूबसूरत लगेंगी। इसमें आपको और भी अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। जिन्हें आप किसी भी ओकेजन पर वियर कर सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit: Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।