Bhagalpuri Tussar Silk Saree: भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी पहनकर दिखेंगी खूबसूरत, देखें डिजाइंस

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाली साड़ी को वियर करने के लिए खरीदती हैं। अगर आप भी कुछ ट्रेंडी स्टाइल को ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए भागलपुरी सिल्क साड़ी को वियर कर सकती हैं। भागलपुरी सिल्क साड़ी सबसे फेमस साड़ी का पैटर्न है, जो बिहार राज्य के भागलपुर शहर से जुड़ी हुई है। भागलपुर को भारत में सिल्क सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आप भी इस तरह के साड़ी पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं, ताकि आप अच्छी नजर आएं। आइए भागलपुरी सिल्क टसर सिल्क साड़ी के डिजाइन और पैटर्न के बारे में बताते हैं।
चौड़े बॉर्डर वर्क डिजाइन वाली भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी
साड़ी लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा। जब आप इस चौड़े बॉर्डर वर्क डिजाइन वाली भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी को वियर करेंगी। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही इसमें ज्यादा हैवी वर्क नहीं होता है। ऐसे में साड़ी आपकी बेटी भी वियर कर सकती है। भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी को बांधने में समय भी कम लगेगा। इसमें आपको डिजाइन और कलर्स के अलग-अलग पैटर्न मिल जाएंगे। जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

फ्लोरल प्रिंट भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी
आप सुंदर नजर लगने के लिए भागलपुर की फेमस पैटर्न फ्लोरल प्रिंट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट टसर सिल्क साड़ी आपको वहां पर अक्सर देखने को मिल जाएगी। इस तरह की साड़ियों में बॉर्डर और पल्लू पर प्रिंटेड पैटर्न मिलता है। इसके अलावा साड़ी प्लेन मिलेगी। साड़ी के साथ आप प्लेन डिजाइन वाले ब्लाउज को वियर करें और ज्वेलरी के साथ इस लुक को कंप्लीट करें। आप इस तरह की साड़ी में खूबसूरत नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Satin Saree पहनकर खूब जचेंगी आप, डिजाइन देखकर हर कोई करेगा तारीफ
जरी वर्क वाली भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी
अगर आपको साड़ी का कुछ नया पैटर्न समझ नहीं आता है, तो ऐसे में आप जरी वर्क वाली भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी नजर आएगी। आपको पूरी साड़ी में प्रिंटेड पैटर्न वाला डिजाइन मिलेगा। साथ ही ब्लाउज आपको प्लेन डिजाइन में मिलेगा। इसलिए साड़ी स्टाइल करने के बाद अच्छी लगेगी। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। आपको इस तरह की साड़ी को जरूर ट्राई करना चाहिए। आपको मार्केट में इस तरह की साड़ी आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप वियर करके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शिफॉन साड़ी में पाएं ऑफिस पार्टी के लिए परफेक्ट ग्रेसफुल लुक, देखें डिजाइंस
इस बार साड़ी पैटर्न को चेंज करने के लिए स्टाइल करें भागलपुरी टसर सिल्क साड़ी। साड़ी पहनने के बाद अच्छी नजर आती है। साथ ही इससे लुक भी सुंदर दिखता है। आप इस तरह की साड़ी के पैटर्न को मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra/ Soch, ANUTTARA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।