Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?

    आप कुर्ता और कुर्ती को कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, इससे पहले आपको इनके बारे में कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है। 
    author-profile
    Updated at - 2022-03-02,19:17 IST
    Next
    Article
    difference between kurta and kurti

    कुर्ता और कुर्ती को ट्रेडिशनल आउटफिट का हिस्सा माना जाता है। साथ ही समय के साथ-साथ इनमें कई तरह के बदलाव आए हैं और आजकल यह फैशन ट्रेंड में भी हैं। इसके साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा कि कुर्ता और कुर्तियां दोनों ही पहनने में बेहद कंफर्टेबल होते हैं। 

    लेकिन, क्या आपने कभी कुर्ता या कुर्ती पहनी है?आप सोच रहे होंगे कि मैं आपसे ये कैसा सवाल पूछ रही हूं। अगर आपका जवाब हां है कि आपने दोनों ही पहनें हैं तो क्या आप जानती हैं कुर्ता और कुर्ती दोनों अलग-अलग होती हैं। शायद नहीं तो आपको बता दें कि कुर्ता और कुर्ती दोनों ही अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

    कुर्ता

    madhuri

    आपने कुर्ता तो जरूर पहना होगा। लेकिन, आपने कभी सोचा है कि कुर्ता और कुर्ती दोनों अलग-अलग होते हैं और ऐसी कौन-सी चीज है जो इन दोनों को अलग बनाती हैं तो बता दें कि कुर्ता बिना कॉलर के साथ ढीली-ढाली शर्ट जैसा दिखती है जो घुटनों से थोड़ा ऊपर होता है। कुर्ता को आमतौर पर  कैजुअल, ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल क्लोथ के रूप में पहना जाता हैं। ज्यादातर कुर्ता सिल्क और कॉटन के कपड़े से बनाए जाते हैं और इसे ज्यादातर महिलाएं पहनती हैं।

    अगर आपको ऑफिस जाना है या डे पार्टी के लिए कहीं बाहर जाना है तो आप कुर्ता पहन सकती हैं। कुर्ता को आप बेल बॉटम जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। यह लुक ऑफिस वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। साथ ही अगर आपको कभी भी यह समझ नहीं आए कि आपको क्या पहनना चाहिए तो उस स्थिती में कुर्ता अच्छा ऑप्शन होते हैं। 

    कुर्ती

    deepika ()

    कुर्तियां स्लाइड स्लिट में आती हैं जो कमर के ऊपर तक होती है और जिससे मिड्रिफ होता है। बता दें कि कुर्ती कुर्ता के मुताबिक लंबी होती हैं। कुर्ती पहनने का चलन दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से शुरू हुआ था और यह आज भी सबसे ज्यादा नॉर्थ रिजन में पॉपुलर है। इसके साथ ही कुर्तियां कई वैरायटी में आती हैं इसमें पंजाबी कुर्ती, बिहारी कुर्ती, उत्तर प्रदेश, सिंध, गुजरात और राजस्थान सहित विभिन्न शैलियां शामिल हैं। इसके अलावा कुर्तियां में भी कई प्रकार के कॉलर होते हैं जैसे वी-नेक, बोट-नेक, मैंडरिन-कॉलर, कीहोल और ऑफ-शोल्डर आदि। वे डाई मिक्स और रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला में उपलब्ध हैं और लिनन, रेशम, कपास और शिफॉन जैसे स्त्री अनुकूल कपड़ों का उपयोग करते हैं।

    अगर आप किसी फंक्शन या पूजा में जा रही हैं तो कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। कुर्ती देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और आप इसे कई तरह के बॉटम वियर के साथ पेयर कर सकती हैं। 

    कुर्ता और कुर्ती के बीच समानताएं

    • कुर्ता और कुर्ती दोनों नॉर्थ एशिया में काफी पॉपुलर हैं।
    • भारतीय महिलाएं कुर्ता हो या कुर्ती दोनों को अन्य देशों के महिलाओं के मुकाबले ज्यादा पहनती हैं। 
    • दोनों को अपर आउटफिट के रूप में पहना जाता है।
    • आप दोनों को किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। हालांकि, दोनों को पहनने का तरीका अलग-अलग होता है। 

    कुर्ता और कुर्ती के बीच मुख्य अंतर

    • कुर्ता को आप जींस और चूड़ीदार पजामा के साथ पहन सकती हैं। वहीं  कुर्ती को सलवार, लेगिंग, जींस, ट्राउजर और पलाजो के साथ पहना जा सकता है। 
    • कुर्ते (चिकनकारी कुर्ते को स्टाइल करने के तरीके जानें) सूती या रेशम जैसी हल्की सामग्री से बने होते हैं, जबकि कुर्तियां सूती, शिफॉन, लिनन और रेशम जैसे नरम वस्त्रों से बनी होती हैं।
    • कुर्ते कॉलरलेस शर्ट जैसे होते हैं, हालांकि समय के साथ कुर्ता के डिजाइन में बदलाव आया है और मार्केट में आपको कई तरह के कॉलर वाले कुर्ता मिल जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कुर्तियां, विभिन्न प्रकार के फिनिश और नेक स्टाइल में आती हैं, जैसे कि मैंडरिन कॉलर, गर्दन के चारों ओर, अंगरखा, कीहोल, यू-नेकलाइन, पेंटागन, वन-शोल्डर, नॉच और फेमिनिन नेकलाइन पैटर्न के बीच ज्वेलरी आदि।
    • कुर्ता की लंबाई कम होती है। वहीं कुर्ती लंबी होती है। 

    स्टाइलिंग टिप्स

    kurta and kurti ()

    • आप कुर्ती के साथ लेगिंग, शरारा, क्लासिक फिट पैंट, स्कर्ट, और धोती पैंट पहन सकती हैं। साथ ही कुर्ती के साथ आप कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 
    • कुर्ता के साथ ज्यादातर जींस पहनी जाती है। आप कुर्ता के साथ बेल बॉटम जींस, स्किन फिट जींस और अन्य टाइप की जींस भी पहन सकती हैं। 
    • कुर्ती के साथ आजकल पैंट प्लाजो काफी ट्रेंड में है। आप सिंपल कुर्ती के साथ पैंट प्लाजो और कलरफुर दुपट्टे को पेयर कर सकती हैं। 
    • आपको अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप और हेयरस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए।
    • आप चाहें तो कुर्ता के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट भी पहन सकती हैं। फ्लेयर्ड स्कर्ट में आपका लुक एकदम डिफरेंट लगेगा। 
    • आजकल श्रग काफी ट्रेंड में हैं ऐसे में आप कुर्ती के साथ भी श्रम पहन सकती हैं। कुर्ती के साथ श्रग आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देगा। 
    • अगर आप वेडिंग फंक्शन में जा रही हैं तो आप कुर्ती या कुर्ता के साथ शरारा पहन सकती हैं। लेकिन, आपको फंक्शन के हिसाब से ही शरारा के साथ कुर्ता या कुर्ती को स्टाइल करना चाहिए।

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Image Credit: Instagram.Com & Google.Com

     

     

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi