Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

साड़ी को पहनना है अलग अंदाज में? बॉलीवुड दीवाज की तरह कैरी करें जैकेट

अगर आप साड़ी को बॉलीवुड दीवाज के अंदाज में पहनना चाहती हैं तो आप इसके साथ जैकेट कैरी करें।
Updated:- 2020-01-15, 14:42 IST
saree jacket style m

साड़ी एक ऐसा पारंपरिक परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहनना पसंद करती हैं और यकीनन यह हर स्त्री को काफी बढ़ाता भी है। लेकिन कुछ महिलाएं साड़ी को हमेशा एक ही तरह से पहनती हैं। जिसके कारण उन्हें यह पहनना बोरिंग लगता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन साड़ी को आप एक नहीं, बल्कि कई तरह से पहनती हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह स्टाइल करना चाहती हैं। अगर आप साड़ी को एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनती हैं तो आप अपने लुक को भी डिफरेंट तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।

बॉलीवुड दीवाज भी साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। हालांकि उनका साड़ी पहनने का तरीका काफी अलग होता है। हर दीवाज साड़ी को खुद का स्टाइल बनाकर पहनती हैं। वैसे ठंड के मौसम में अगर आप साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो इसके साथ जैकेट पहनना सबसे अच्छा रहेगा। इससे आप ना सिर्फ खुद को ठंड से बचा पाएंगी, बल्कि आपको एक यूनिक लुक भी मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें- डेनिम में दिखना है खास, इन बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप साड़ी के साथ जैकेट को किस तरह स्टाइल करें तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज के कुछ साड़ी विद जैकेट स्टाइल दिखा रहे हैं। जिससे इंस्पिपरेशन लेकर आप खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं-

काजोल

saree jacket style kajol

काजोल ने साड़ी के साथ जैकेट को बेहद ही खूबसूरत तरीके से कैरी किया है। काजोल ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की लॉन्ग जैकेट पहनी है। इसके साथ काजोल ने एक थिन गोल्डन बेल्ट भी टीमअप की है।

 

वहीं एसेसरीज में काजोल ने ब्रेसलेट पहना है। वहीं मेकअप को काजोल ने लाइट रखा है। साथ ही मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन हेयर्स उन्हें एक डीसेंट लुक दे रहा है।

सोनम कपूर

saree jacket style sonam

सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्टा यूं ही नहीं कहा जाता। वह जो भी कैरी करती हैं, बेहद इंटरस्टिंग तरीके से पहनती हैं। इस लुक में सोनम ने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ मल्टीकलर शॉर्ट जैकेट पहनी है। सोनम ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट कैरी किया है।

 

वहीं सोनम की एसेसरीज भी काफी यूनिक है। सोनम ने apalabysumitofficial ब्रांड के चोकर्स, लॉन्ग ईयररिंग और ब्रेसलेट पहना है। सोनम के इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया है।

शिल्पा शेट्टी

saree jacket style shilpa shetty

जब भी साड़ी पहनने की बात हो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शिल्पा को साड़ी पहनना काफी पसंद है और कई अवसर पर वह साड़ी पहने हुए नजर आती हैं। इस लुक में शिल्पा ने angadigalleria, advaya_byangadi, angadi.heritage ब्रांड की ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी है।

इसके साथ शिल्पा ने लॉन्ग जैकेट कैरी की है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आम्रपाली ज्वैलर्स ने नेकपीस और ईयररिंग भी टीमअप की है। अपने लुक को शिल्पा ने लाइट मेकअप और पोनीटेल के साथ फिनिश किया है।

विद्या बालन

saree jacket style vidya balan

अगर आप विद्या बालन की फैन है तो आपको उनका यह साड़ी विद जैकेट स्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस लुक में विद्या ने jade_bymk ब्रांड की व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है। जिसके साथ विद्या ने लॉन्ग जैकेट पहनी है।

इसे जरूर पढ़ें- फेस्टिव सीजन में दिखना है खूबसूरत, बॉलीवुड दीवाज के इन मेकअप लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अपने इस लुक के साथ विद्या ने lovetobag ब्रांड का छोटा बैग कैरी किया है। इसके साथ विद्या ने johnjacobseyewear के सनग्लासेज भी पहने हैं। विद्या का यह लुक काफी यूनिक और डिफरेंट है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।