Cocktail Night Dress : कॉकटेल फंक्शन के लिए लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं कियारा अडवाणी के ये लुक्स

अपनी शादी के लिए लड़कियां अपने लुक को तरह-तरह से डिजाइन करती हैं। इसके लिए वे लेटेस्ट फैशन की सभी चीजें चुनती हैं ताकि उनके लुक में चार चांद लगने में किसी भी तरह की कोई कमी बिल्कुल भी न रहे। अगर शादी है तो उससे जुड़े सभी फंक्शन बेहद खास होते है।
बात अगर शादी से पहले कॉकटेल फंक्शन की करें तो लड़कियां इसके लिए परफेक्ट ऑउटफिट चुनते समय काफी कंफ्यूज नजर आती हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों का हिस्सा हैं तो कियारा अडवाणी के इन लुक्स को कर सकती हैं अपने हिसाब से कस्टमाइज और दिख सकती हैं कॉकटेल नाइट में बेहद बोल्ड और स्टाइलिश।
प्लेन स्लिट-कट गाउन (Slit-Cut Gown For Cocktail Night)
क्लासी और प्लेन ड्रेस पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह से अपने लुक को कॉकटेल फंक्शन के लिए कस्टमाइज कर सकती हैं। इस तरह का गाउन आप लोकल डिजाइनर की मदद से कस्टमाइज करवा सकती हैं। इसके साथ आप स्टड्स इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए स्मोकी आई मेकअप को चुनें।
इसे भी पढ़ें : Shrug Styling Tips : ट्रेडिशनल लुक को एलिगेंट बनाने के लिए ऐसे करें श्रग को स्टाइल
जंपसूट है यूनिक (Jumpsuit For Cocktail Night)
कॉकटेल नाइट के लिए ये लुक काफी यूनिक रहेगा। इस तरह की ऑउटफिट आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में मिल जाएगी। नेक डिजाइन को आप अपने हिसाब से डीप रखें ताकि आप आरामदायक महसूस कर सकें।
गोल्डन है बेस्ट (Golden Dress For Cocktail Night)
गोल्डन कलर तो हमेशा से ही एवरग्रीन रहा है। अब चाहे वो कॉकटेल हो कोई फेस्टिवल गोल्डन कलर हर तरह से परफेक्ट नजर आता है। अगर आप भी इस कलर को पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह से कॉकटेल के लिए गाउन को चुन सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए आप स्लीक ओपन हेयर को चुनें।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करने के लिए बिपाशा के ये आउटफिट होंगे बेस्ट
बॉडी फिट स्लिट कट ड्रेस (Body Fit Dress For Cocktail Night)
बोल्ड और स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप कुछ इस तरह से अपने लुक को कस्टमाइज करवा सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये कॉकटेल नाइट के लिए कियारा अडवाणी के ये लुक्स पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।