अगर महिलाओं के जेवरों के नाम गिने जाएं, तो शायद आप गिनते-गिनते थक जाएंगे मगर लिस्ट खत्म नहीं होगी। बाजार में आपको महिलाओं की ट्रेंडी और ट्रेडिशनल दोनों तरह की ज्वेलरी मिल जाएंगी। मगर आज हम आपको महिलाओं के एक बेहद पारंपरिक गहने के बारे में बताने जा रहे हैं।
हम बात करेंगे करधनी की। करधनी कमर में पहनी जाती है और अधिकतर महिलाएं शादी के बाद इस गहने को पहनती हैं, मगर करधनी अब नए अवतार में भी बाजार में नजर आने लगी है और इसे केवल लहंगे, साड़ी के साथ ही नहीं बल्कि महिलाएं इसे जींस के साथ भी कैरी करती हैं।
आज हम आपको करधनी की कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जिसे आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नई-नई शादी हुई है, तो घुंगरू वाले ये पाजेब डिजाइंस आपको खूब लुभाएंगे
बंजार लुक वाली करधनी आप साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं और आप इसे जींस या फिर किसी वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बंजारा लुक वाली करधनी आपको ऑक्सेडाइस लुक में मिलेगी या फिर डल सिल्वर लुक में भी यह आपको मिल जाएगी। यह करधनी आपको बाजार में 250 रुपए से 500 रुपए के बीच मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- इस हार को पहन कर आप भी महारानी से कम नहीं लगेंगी, जानें खास बातें
लटकन वाली करधनी भी फैशन में है और आप इसे वेस्टर्न या एथनिक किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यह करधनी डिजाइन आपको बाजार में 250 रुपए से लेकर 400 रुपए तक में मिल जाएगी।
जाली वर्क वाली करधनी एक ट्रेडिशनल डिजाइन है। बहुत समय से इस डिजाइन की करधनी आपको बाजार में मिल जाएंगी, खासतौर पर हिंदुओं में शादी की एक रस्म 'दुल्हन का चढ़ावा' में भी दुल्हन को करधनी दी जाती है, जो शादी के बाद वह पहनती है। करधनी की इस तरह की डिजाइन में आपको सोने और चांदी दोनों में मिल जाएगी। अगर आप इस डिजाइन में आर्टिफिशियल करधनी की तलाश में हैं, तो आपको यह 300 रुपए से 1000 रुपए तक में यह मिल जाएगी।
मोती वर्क वाली करधनी आपको रॉयल लुक देगी। आप किसी सिंपल सी साड़ी के साथ या फिर लहंगे के साथ भी इसे पहनती हैं, तो आपको बहुत ही अच्छा एथनिक लुक मिलेगा। इस तरह की करधनी आपके थोड़ी महंगी मिलेगी। आप बाजार से इन्हें लगभग 500 रुपए से 1000 रुपए में मिल जाएंगी।
अगर आपको यह स्टाइल टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।