Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

नई-नई शादी हुई है, तो घुंगरू वाले ये पाजेब डिजाइंस आपको खूब लुभाएंगे

पैरों की सुंदरता बढ़ाएंगी पाजेब की ये डिजाइंस। आप भी अगर लेने की सोच रही हैं, तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2022-07-12, 18:57 IST
payal jewellery looks pictures

पैरों में पहने जाने वाली पाजेब महिलाओं की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। खासतौर पर अगर घुंगरू वाली पाजेब है तो दिखने के साथ-साथ इसकी आवाज भी कानों को बहुत मधुर लगती है।

आमतौर पर देखा गया है कि घर में आई नई दुल्‍हन पैरों में भारी पाजेब पहनती है। मगर आजकल पाजेब का चलन कुछ ज्‍यादा ही बढ़ गया है। अब लड़की शादीशुदा हो या फिर कुंवारी एथनिक आउटफिट के साथ पाजेब पहनने का शौक सभी को होता है।

आज हम आपको पाजेब के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो खास नई-नई दुल्‍हन के लिए हैं, इन्‍हें पहन कर आपकी सुंदरता बढ़ेगी और कानों में घुंगरू की मधुर धुन भी सुनाई देगी।

इसे जरूर पढ़ें- करवाचौथ ही नहीं शादी और हनीमून पर भी कैसी पायल पहनें, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन

jewellery designs for women pic

डबल लेयर पाजेब

अगर आप हैवी लुक वाली पाजेब पहनना चाहती हैं, तो आपको एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखनी चाहिए। यह पाजेब बहुत ज्‍यादा हैवी है, मगर आजकल डबल लेयर वाली पाजेब पहनने का ट्रेंड है।

  • डबल लेयर पाजेब में आपको एक बड़ी और एक छोटी पाजेब मिलेगी। इसे पहन कर आपके पूरे पैर कवर हो जाएंगे।
  • इस तरह की पाजेब आप किसी शादी में पहन सकती हैं या फिर तीज, करवा चौथ या छठ जैसे त्‍योहारों पर भी पहन सकती हैं।
  • पाजेब की यह स्‍टाइल लहंगे पर सबसे अच्‍छी नजर आएगी। वैसे आप इसे साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

pajeb ke looks

लाइट वेट पाजेब

लाइट वेट वाले पाजेब भी आपको बाजार में मिल जाएगी। इस तरह की पाजेब आप डेली पहन सकती हैं। यह पाजेब (पायल के 7 लेटेस्ट डिजाइन) दिखने में हैवी होती हैं, मगर इन्‍हें पहनने पर आपको लाइट महसूस होगा क्‍योंकि इनकी केवल बनावट ही ऐसी होती है कि ये हैवी नजर आती हैं।

  • इस तरह की पाजेब में आप कई सारे घुंगरू भी लगवा सकती हैं और केवल इसके हुक पर भी घुंगरू लगवा सकती हैं।
  • आप लहंगे के साथ-साथ इस तरह की पाजेब को साड़ी और सलवार सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
  • अगर आपके पैरों में मेहंदी लगी हुई है, तो इस तरह की पाजेब बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं।
  • इस तरह की पाजेब को किसी भी छोटे फेस्टिवल पर पहन सकती हैं और इनकी कीमत भी हैवी पाजेब से कम होती है।

ghungroowali pajeb ke design

चेन स्‍टाइल पाजेब

चेन स्‍टाइल पाजेब पुराना स्‍टाइल है और यह दिखने में बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो यह लाइटवेट होती हैं, मगर देखने में लगता है कि यह बहुत हैवी हैं।

  • इस तरह की पाजेब को आप डेली यूज में नहीं पहन सकती हैं, क्‍योंकि यह थोड़ी डेलिकेट होती हैं।
  • इसमें घुंगरू आप कम या ज्‍यादा अपनी इच्‍छा के अनुसार लगवा सकती हैं।
  • इस तरह की पाजेब को आप साड़ी, लहंगे या फिर सलवार सूट (सलवार सूट के डिजाइन) किसी के भी साथ में कैरी कर सकती हैं।

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।