Winter wedding: वेडिंग लुक की खूबसूरती बढ़ाएँगे ये कलीरे डिजाइन्स, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट

शादी के लिए कलीरे खरीदने वाली हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन्स को देख सकती हैं। ये लेटेस्ट कलीरे डिजाइन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।
Updated:- 2021-01-27, 15:37 IST
kalire design

ब्राइडल लुक की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए ज्वैलरी मुख्य भूमिका निभाती है। यही वजह है कि दुल्हन के लिए मांगटिका से लेकर कलीरे तक की खरीदारी सोच-समझकर की जाती है। बात करें कलीरे की तो यह ग्लोडन एक्सेसरीज पंजाबी ब्राइड अपनी कलीरे सेरेमनी के दौरान पहनती हैं, लेकिन अब इसका फैशन हर दुल्हन फॉलो करती हैं।

चूड़ा के साथ कलीरे पहनने से दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। चुड़ियों के बीच लटकते कलीरे देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। ऐसे में इस विंटर अगर आपकी शादी होने वाली है तो इन लेटेस्ट डिजाइन्स के कलीरों से आइडिया लें सकती हैं।

हार्ट डिजाइन

heart design

वेडिंग लुक के लिए हार्ट डिजाइन कलीरे चुन सकती हैं। ग्लोडन हार्ट डिजाइन कलीरे दुल्हन पर काफी खूबसूरत दिखेंगे, क्योंकि यह आउटफिट के साथ खूब जँचेंगे। अगर आप ज्यादा हैवी नहीं चाहती हैं तो ये आपके लुक के हिसाब से बेस्ट हैं।

झूमर डिजाइन

golden kalire designs

ज्यादातर कलीरे झूमर डिजाइन में देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि ब्राइड लुक के लिए यह काफी पॉपुलर हैं। अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इन झूमर डिजाइन के कलीरों को खरीद सकती हैं। आउटफिट के हिसाब से मैचिंग झूमर डिजाइन कलीरे ब्राइडल लुक के लिए खूब पसंद किए जाते हैं।

घुंघरू डिजाइन

ghungroo kaleeras

घुंघरू वाली पायल लड़किया खूब पसंद करती हैं, अगर आप चाहती हैं कि कलीरे भी घुंघरू वाले हों तो इस डिजाइन को चुन सकती हैं। हालांकि घुंघरू का फैशन काफी पुराना है, लेकिन कलीरे में यह डिजाइन काफी खूबसूरत दिखता है। ब्राइडल लुक के लिए घुंघरू वाले कलीरे खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।

फ्लोरल डिजाइन

floral kaleeras

वेडिंग के लिए फ्लोरल डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। शादी में डेकोरेशन से लेकर ज्वैलरी तक में फ्लोरल डिजाइन पसंद किया जा रहा है, ऐसे में आप चाहें तो कलीरे भी इसी डिजाइन में खरीद सकती हैं। फ्लोरल लहंगे के साथ यह कलीरे आपके वेडिंग लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस अलाया एफ के पास हैं कई वेस्टर्न और ट्रेडिशनल ड्रेस, आप भी ले सकती हैं स्टाइलिंग टिप्स

टैसेल डिजाइन

tassel kaleera

अगर आप कुछ यूनिक डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो टैसेल कलीरे बेस्ट रहेंगे। अगर आप अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को कांटेम्परी ट्विस्ट देना चाहती हैं तो टैसेल कलीरे ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को मॉर्डन टच देंगे और हर किसी की निगाहें आपके कलीरे पर जाएँगीं।

इसे भी पढ़ें:कॉकटेल पार्टी में परफेक्ट दिखने के लिए सोफी चौधरी से लें इंस्पिरेशन

हैंडमेड डिजाइन

homemade design

पुराने समय में कलीरे मेटल के नहीं बल्कि हाथों से बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहें तो फूलों या फिर अन्य चीजों की मदद से खूबसूरत कलीरे बना सकती हैं। इन दिनों कलीरे बनाने के डिजाइन सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर किए जाते हैं, जिसकी मदद से हाथों के लिए आप फूलों से खूबसूरत कलीरे बना सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।