
नई नवेली दुल्हन शादी के बाद अपना हर दिन लुक खूबसूरत देखना पसंद करती है। इसके लिए उसे कपड़ों से लेकर छोटी-छोटी एक्सेसरीज का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। ताकि न्यूली मैरिड का लुक ससुराल में ब्यूटीफुल नजर आ सके। शादी में इतने भारी-भरकम ऑउटफिट और ज्वेलरी कैरी करने के बाद लाइट वेट चीजें ही पसंद आती हैं। नई दुल्हन के नाक में नोज पिन उनके लुक को एकदम प्रिटी बना देती हैं। इससे लुक एकदम ट्रेडिशनल दिखता है। अगर आपकी भी नई शादी हुई है और आप ससुराल में पहनने के लिए नोज पिन के न्यू डिजाइंस खोज रही हैं। तो आज हम आपको इस लेख में कुछ डिफरेंट गोल्ड नोज पिन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर अपना लुक सुंदर बना सकती हैं। गोल्ड नोज पिन के डिजाइन आपकी खूबसूरत में चार-चांद लगा देंगे।
आप इस तरह की फ्लोवर डिजाइन वाली नोज पिन पहन सकती हैं। नई दुल्हन के लिए नोज पिन का यह डिजाइन बेस्ट रहेगा। इस नोज पर की में गोल्डन स्ट्रिंग के साथ जरकन का फ्लावर और नीचे एक सिंगल स्टोन लगा हुआ है। ऐसे में इसका लुक काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। साड़ी के संग यह और भी ज्यादा खूबसूरत लुक देगा। इस तरह का डिजाइन गोल चेहरे वाली लड़कियों पर खूब खिलता है। यह नोज आप ऑनलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।

न्यूली मैरिड को यह स्वास्तिक डिजाइन वाली गोल्ड नोज पिन एकदम ट्रेडिशनल टच देगी। इसको पहनकर आपका लुक काफी गॉर्जियस दिखेगा। इंडियन ऑउटफिट के संग इस डिजाइन की नोज पिन काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। रेड साड़ी पर तो यह नोज पिन सबसे बेस्ट लुक देगी। यदि आपका फेस ओवल शेप का है फिर तो यह गोल्ड नोज पिन का डिजाइन परफेक्ट है। इसको आप अपने पास की किसी ज्वेलरी की दुकान पर जाकर खरीद सकती हैं। इसमें आपको नग वाला डिजाइन भी मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: Nose Pin Designs: नोज पिन के नए डिजाइंस, जो बढ़ा देंगे चेहरे की खूबसूरती

यदि आपको सिंपल और एलिगेंट नोज पिन का डिजाइन चाहिए तो उसके लिए यह सिंगल स्टोन वाली गोल्ड नोज पिन बेस्ट रहेगी। इसके बीच में सिंगल स्टोन लगा है। जबकि साइड में कट वर्क का काम है। नई दुल्हन इस तरह के नोज पिन डिजाइन को काफी पसंद करती हैं। ससुराल में आप शिफॉन, जॉर्जेट साड़ी के संग इसे पहन सकती हैं। हैवी फेस वाली लड़कियों के लिए यह नोज पिन परफेक्ट है। इसको आप किसी ज्वेलर से या ऑनलाइन भी ले सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Myntra/GIVA/Mia by Tanishq/Goldnera
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।