Tricolour Fashion: स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनें तिरंगे के रंग वाले सलवार-सूट और साड़ी, जीन्स लुक में भी कुर्ती के साथ कर सकती हैं ट्राई, देखें तस्वीरें

अपने लुक को थीम के हिसाब से स्टाइल करने के लिए सही कलर कॉम्बिनेशन और आउटफिट के स्टाइल को चुनना बेहद जरूरी होता है।

independence day  tricolour outfits

सूट, साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं आजकल इंडो-वेस्टर्न में कुर्ती को भी जीन्स के साथ स्टाइल किया जाता है। इसके आलावा जीन्स के साथ में आप शर्ट के साथ भी जीन्स को पहन सकते हैं।

independence day fashion

देश को आजाद हुए 70 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। वहीं देशप्रेम को दर्शाने के लिए हम अपने कपड़े भी तिरंगे में मौजूद कलर्स की मदद लेकर ही डिजाइन करते हैं। तो आइये आज देखते हैं स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनने के लिए तिरंगे के रंगों वाले सलवार-सूट, साड़ी और कुर्ती के नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

स्वतंत्रता दिवस के लिए साड़ी डिजाइन (Independence Day Saree Fashion)

Independence Day Saree Fashion

साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं। 15 अगस्त के दिन आप प्रिंटेड या तिरंगे के रंगों के बॉर्डर वाली साड़ी को पहन सकती हैं। वहीं आप प्लेन कॉटन की साड़ी के बॉर्डर के लिए 3 कलर के रिबन भी खरीदकर अपने हिसाब से कस्टमाइज लुक में लगवा कर पहन सकती हैं। ब्लाउज के लिए आप ग्रीन या ऑरेंज कलर को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:15 अगस्त के मौके स्टाइल करें ये मल्टीकलर साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

तिरंगे के रंग की कुर्ती डिजाइन(Independence Day Kurti Fashion)

Independence Day Kurti Fashion

15 अगस्त के दिन आप सूट नहीं पहनना चाहती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल वियर को पहनना चाहती हैं तो इस तरह के कुर्ती को चूड़ीदार पजामी या जीन्स के साथ में पहन सकती हैं। इस तरह के लुक में आप दुपट्टे को स्किप भी कर सकती हैं। आप चाहें तो इस तरह की कुर्ती में प्रिंटेड डिजाइन को भी पहन सकती हैं।

Independence Day printed Kurtiइसे भी पढ़ें: Independence Day 2024 kangan designs: एथनिक और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये तिरंगा कंगन, हाथ नजर आएंगे सुंदर

स्वतंत्रता दिवस के लिए सूट डिजाइन(Independence Day Suit Fashion)

Independence Day Suits

15 अगस्त के दिन आप व्हाइट सूट को पहन सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ में तिरंगे के रंगों वाले दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक बेस्ट इस दिन के लिए बेस्ट रहेगा। वहीं आप चाहे तो ऑरेंज के कलर के सूट को भी पहन सकती हैं और साथ में व्हाइट पैन्ट्स और ग्रीन दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।

Independence Day Suit Fashion

अगर आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए बेस्ट लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: meesho, anokherang,aevum, ajio,suta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP