फटी-पुरानी जींस को फेंकने के बजाय, इन 3 तरह से करें इस्तेमाल! सस्ते में हो जाएगा काम

फटी-बेकार पुरानी जींस को फेंकने के बजाय आप इसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको इन बेकार पड़ी डेनिम जींस के कुछ ऐसे रियूज आइडियाज बताएंगे, जिन्हें कर आप कम खर्च में आपके दूसरे काम भी कर सकती हैं।
image
image

एक जैसे कपड़े पहनकर अधिकतर महिलाएं बोर होने लगती है, ऐसे में कुछ महिलाएं अपनी पुरानी, फटी हुई बेकार जींस को फेंक देती है या फिर किसी को दे देती है, लेकिन अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो ऐसा करने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इन बेकार पड़ी डेनिम जींस के कुछ ऐसे रियूज आइडियाज बताएंगे, जिन्हें कर आप कम खर्च में आपके दूसरे काम भी कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन पुरानी डेनिम जींस का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

डेनिम जींस से बनाएंवैक्स स्ट्रिप

आप अपनी फटी-बेकार पुरानी जींस को फेंकने के बजाय इसे काटकर वैक्स स्ट्रिप के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा करने से आप कम खर्चे में आसानी से वैक्स कर सकती हैं।डेनिम जीन्स से स्ट्रिप बनाने के लिए आप इसकी लम्बी-लम्बी पट्टी काट सकती हैं। डेनिम का कपड़ा होने की वजह से आप घर पर रहकर आसानी से कम समय और कम खर्च में वैक्स कर सकती हैं। यह वैक्स स्ट्रिप के रूप में एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की वैक्स स्ट्रिप होने से आपको बाजार की महंगे स्ट्रिप नहीं खरीदना पड़ेगी।

2 - 2025-08-25T173721.824

डेनिम जींस का इस्तेमाल कर डोरमेट या फ्लैटमेट बनाएं

आप अपनी फटी पुरानी जींस का इस्तेमाल करके डोरमेट या फ्लैटमेट भी तैयार कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका खर्च भी कम होगा और आप बिना पैसा दिए आसानी से घर के लिए डोरमेट बना सकती हैं। डेनिम की जीन्स से बने इस तरह के डोरमेट को घर में रखकर आप घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। इस डोर मेट को अट्रैक्टिव और ब्यूटीफुल बनाने के लिए आप इसकी बॉर्डर पर व्हाइट धागे से आप डिजाइन भी बनवा सकती हैं। इससे आपका डोरमेट एकदम बाजार से खरीदा हुआ लगेगा। आप घर बने इस डेनिम डोरमेट को किचन, बैडरूम या घर के किसी भी कमरे के गेट पर रख सकती हैं।

3 - 2025-08-25T173719.947

डेनिम जींससे हैंडबैग या पाउच तैयार करें

यही नहीं आप अपनी किसी भी फटी पुरानी जींस का इस्तेमाल कर हैंडबैग या पाउच तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप जींस को काटकर सिलाई कर बैग तैयार कर सकती हैं।आप इस तरह के बैग को किसी डिजाइनर से भी बनवा सकती हैं। इस तरह के डेनिम बैग इन दिनों काफी चर्चा में है और अधिकतर लड़कियों को डेनिम के हैंडबैग साथ रखना भी बहुत पसंद आ रहा है। आप इस तरह के बैग में अपनी जरूरत के सभी सामान रख सकती हैं। यह बैग आपको स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करेगा। इसे भी आप पुरानी जीन्स का इस्तेमाल कर बना सकती हैं। यह आपके लुक को खास बना देगा।

1 - 2025-08-25T173716.143

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

image credit : freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP