सिगरेट पैंट के साथ खूब जचेंगी इस तरह की कुर्ती, दिखेंगी खूबसूरत

फैशन की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों सिगरेट पैंट का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप भी सिगरेट पैंट ट्राई करने का सोच रही है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप सिगरेट पैंट के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती है।
साइड स्लिट्स कुर्ती
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अगर आप भी डिफरेंट आउटफिट तलाश रही है, तो अब आप सिगरेट पैंट के साथ इस खूबसूरत साइड स्लिट्स कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती है।

अनारकली स्टाइल कुर्ती
अगर आप अपने कॉलेज में कुछ यूनिट आउटफिट ट्राई करने का सोच रहे हैं और ऐसे में कुर्ती और सिगरेट पैंट पहनना चाहती है, तो आपके लिए यह स्टाइलिश अनारकली स्टाइल कुर्ती भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। सिगरेट पैंट के साथ आप इस कुर्ती को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है।

लाल-मैरून प्रिंटेड सीधी कुर्ती
आप चाहे तो अपने घर में होने वाले किसी भी फंक्शन में अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए सिगरेट पैंट के साथ इस खूबसूरत और स्टाइलिश लाल-मैरून प्रिंटेड सीधी कुर्ती स्ट्रेट कट कुर्ती डिजाइनको भी ट्राई कर सकती है। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल सकती है। इसके साथ आप एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है।

स्ट्रेट कट कुर्ती डिजाइन
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आप इस खूबसूरत स्ट्रेट कट कुर्ती डिजाइन को भी सिगरेट पैंट के साथ शामिल कर पहन सकती है। इस तरह की कुर्ती आपको नया लुक देने में मदद करेगी। आप चाहे तो इस आउटफिट को कॉलेज, ऑफिस या किसी भी फंक्शन में पहनकर जा सकती है। यह सिगरेट पैंट के साथ पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - pintrest
- कुर्ती के लिए कौन सा कपड़ा अच्छा है?
- सूती और लिनेन कुर्ती के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।