Hacks For Fashion: पुराने कपड़ों से बनाएं फैंसी रबर बैंड, हेयर स्टाइल में आएगा एलिगेंट लुक

How To Make Rubber Band: अक्सर लोग घर में पड़े पुराने कपड़ों को डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन, आपको बता दें, कोई भी पुराना सामान या कपड़े बेकार नहीं होते हैं। उसे किसी न किसी तरीके से रियूज किया जा सकता है। जैसे अगर आपके साड़ी, सूट या दुपट्टे फट गए हैं या काफी पुराना हो गया है तो आप इन कपड़ों का इस्तेमाल कर फैशन की चीजें बना सकती हैं। इन्हीं में से एक है फैंसी रबर बैंड बनाना। जी हां, आप घर बैठे चंद मिनटों में ही पुराने कपड़ों से स्टाइलिश रबर बैंड बना सकती हैं, जो दिखने में बेहद यूनिक हो सकता है। यही नहीं, दोस्तों के बीच आपके फैशन सेंस की भी तारीफ होंगी। तो चलिए जानते हैं खराब पड़े हुए कपड़ों की मदद से रबर बैंड बनाने के आसान से तरीके।
रबर बैंड कैसे बनाते हैं? (Easy Steps to Make Rubber Band)
- रबर बैंड बनाने के लिए सबसे पहले किसी भी सॉफ्ट प्रिंटेड कपड़ों को लेकर इसे सबसे पहले लंबाई में काट लें।
- ध्यान रहे कपड़े की लंबाई 22 से 25 ईंच तक की होनी चाहिए।
- इसके बाद, कपड़े को फोल्ड करके दूसरे साइड यानी उसके खुले वाले एरिया को सिलें और सिलाई वाले पार्ट को अंदर की तरफ मोड़ दें।
- अब, एक 12-15 ईंच की पतली इलास्टिक लेकर इसे डबल फोल्ड करके गांठ बांध दें।
- फिर, इस इलास्टिक को सिले हुए कपड़े के बीच के एरिया में इस तरह डालें कि इलास्टिक का दोनों किनारा कपड़े से बाहर आ जाए।
- अब, इलास्टिक के दोनों सिरे को जोड़ कर सिलाई कर दें। इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इसमें एक्स्ट्रा मोती या स्टोन भी चिपका सकती हैं।
- आप चाहें तो त्रिकोण कपड़े को लेकर इसमें टाई कर रुमाली रबर बैंड भी बना सकती हैं।
- बस लीजिए आपकी प्रिंटेड फैंसी रबर बैंड(फैशन हैक्स) बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें: अपनी बिटिया के लिए घर पर इस तरह बनाएं bunny हेयरबैंड
इन बातों का रखें ध्यान
- रबर बैंड बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि कपड़े एक ही फेबरीक(बेस्ट हेयर स्टाइल) के हों।
- इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले इलास्टिक एकदम न्यू होने चाहिए ताकि रबर बैंड लॉन्ग लास्टिंग रहे।
- सिलाई अच्छी तरह करें ताकि ज्यादा स्ट्रेच देने से खुले नहीं।
- एक्सट्रा मोती चिपकाने में अच्छी ग्लू का इस्तमाल करें ताकि निकले नहीं।
इसे भी पढ़ें: फ्लोरल आउटफिट के साथ चुनें ऐसी हेयर एक्सेसरीज, दिखेंगी आकर्षक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Amazon, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।