Karwa Chauth पर 50+ मह‍िलाएं फॉलो करें ये 6 मेकअप हैक्स, म‍िलेगा एल‍िगेंट लुक

करवाचौथ का व्रत 29 अक्‍टूबर को रखा जा रहा ह‍ै। ऐसे में अगर 50+ मह‍िलाएं खुद से मेकअप कर रही हैं, तो हमने आपको कुछ आसान से मेकअप हैक्‍स बताए हैं।
Updated:- 2026-10-23, 09:37 IST
makeup tips for karwa chauth 2026 50 plus women

करवाचौथ पर हर महिला चाहती है कि वह साड़ी और गहनों में सबसे सुंदर दिखे, लेकिन 50 साल की उम्र के बाद कई महिलाओं को समझ नहीं आता कि मेकअप कैसे करें? उन्हें डर रहता है कि कहीं मेकअप ज्यादा न दिखने लगे या चेहरे पर फाउंडेशन की लेयर ओवर न हो जाए। ऐसे में वे कई बार तैयार होने से भी बचती हैं।

50+ महिलाएं करवाचौथ पर कैसे रेडी हों?

हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि सुंदर दिखने के लिए हैवी मेकअप करना जरूरी है। आप अपनी पसंद की साड़ी, गहनों और सही मेकअप के साथ बहुत प्यारा लुक पा सकती हैं। बस तैयार होते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

1. साड़ी से मैच करें अपने गहने

अगर आपको सोने की ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो मैरून, रेड, ग्रीन या ऑरेंज साड़ी के साथ इन्हें पहन सकती हैं। सिल्क की साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर हो और इस पर गोल्ड ज्वेलरी कर लें। आप कोई पतली सी नेकलेस, झुमके और हाथों में कंगन पहन सकती हैं। इससे आपका लुक ट्रेडिशनल रहेगा और लुक भी बहुत प्यारा लगेगा।

makeup tips for karwa chauth 2026 50 plus women (1)

image credit- pinterest/noor makeup

2. आंखों का मेकअप रखें लाइट

कई महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ आंखों के आसपास झुर्रियां भी दिखने लगती हैं। ऐसे में आंखों पर बहुत ज्यादा काजल या आईलाइनर लगाने के बजाय अहाप लाइट मेकअप कर सकती हैं। आइब्रो को सही शेप दें, लेकिन उन्हें बहुत डार्क न बनाएं। पलकों पर मस्कारा का एक कोट भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: वर्किंग महिलाएं चंद मिनटों में बना सकती हैं ये आसान मेहंदी डिजाइंस

3. सही तरीके से लगाएं फाउंडेशन

चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं नजर आएगी। इसके बाद क्रीमी फाउंडेशन लें। ये आसानी से चेहरे पर सेट हो जाता है। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं।

makeup tips for karwa chauth 2026 50 plus women (2)

image credit- pinterest/beauty queen

4. चेहरे को दें ग्लो

अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो चेहरे पर बहुत ज्यादा ब्लशर लगाने की जरूरत नहीं है। आप गालों और चेहरे के उन हिस्सों पर हाइलाइटर लगाएं, जहां आप थोड़ी शाइन चाहती हैं। चेहरे को शेप देने के लिए फाउंडेशन से थोड़ा डार्क शेड इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: लाल साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 गोल्ड ज्वेलरी कॉम्बिनेशन, देखें तस्वीरें

5. लिपस्टिक पर भी ध्यान दें

करवाचौथ के लिए न्यूड पिंक या ब्राउन शेड की मैट लिपस्टिक आप लगा सकती हैं। ऐसे में आप ऐसा शेड लें जो आपकी स्किन टोन के साथ अच्छी लगे। बस कोशिश करें कि बहुत ज्यादा लाइट या डार्क शेड के बजाय ऐसा शेड लें, जिसमें होंठ सुंदर दिखें और पूरा मेकअप भी बैलेंस्ड लगे।

makeup tips for karwa chauth 2026 50 plus women (3)

image credit- pinterest/janvi makeup art | makeup & hairstyle | surat

6. बालों को भी दें सुंदर लुक

सुंदरता तभी आती है, जब आपके बाल भी सही रहेंगे। ऐसे में अगर आप खुले बाल रखना पसंद नहीं करती हैं, तो जूड़ा या चोटी बना लें। बाल कम हैं, तो छोटे मेसी बन बनाने में मदद करने वाला हेयर एक्सेसरीज इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों को अच्छा और सुंदर लुक मिलेगा।

करवाचौथ लुक के लिए क्या करें और क्या न करें?

50+ की उम्र में परफेक्ट फेस्टिव ग्लो पाने के लिए सही प्रोडक्ट्स का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। ऐसे में हम आपको यह भी बता रहे हैं क‍ि क्‍या करें और क्‍या नहीं करना चाह‍िए।  

मेकअप स्टेप क्या करें (Do's) किससे बचें (Don'ts)
प्राइमर सिलिकॉन या ऑयल-बेस्ड प्राइमर की जगह सिलकी या हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं प्राइमर को स्किप न करें, इससे झुर्रियां ज्यादा दिखती हैं
आईशैडो मैट या सटल न्यूड शेड्स चुनें। बहुत ज्यादा शिमर या ग्लिटर वाले आईशैडो का इस्तेमाल न करें
कंसीलर डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मैचिंग लिक्विड कंसीलर ही लगाएं बहुत ज्यादा लाइट या व्हाइट शेड का कंसीलर न लगाएं, इससे आंखें ग्रे दिखेंगी
नेक मेकअप चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी बेस और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं सिर्फ चेहरे पर मेकअप करके गर्दन को बिना मेकअप खाली न छोड़ें

 

 


makeup tips for karwa chauth 2026 50 plus women (4)

image credit- pintetrest/bhoomi beauty parlour

इन बातों का रखें ध्‍यान

अगर आप करवाचौथ पर खुद से रेडी हो रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें। जैसे-

  • मेकअप शुरू करने से 15-20 मिनट पहले चेहरे पर सीरम और मॉइश्चराइजर लगा लें। क्‍योंक‍ि हाइड्रेटेड स्किन पर मेकअप पैची नहीं दिखता और नेचुरल ग्लो बना रहता है।
  • उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर लिक्विड या क्रीमी प्रोडक्ट्स ही बेस्ट काम करते हैं। इसल‍िए बहुत ज्यादा पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें।
  • मेकअप पूरा होने के बाद लाइटवेट मेकअप सेटिंग स्प्रे जरूर यूज करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- AI

FAQ
50+ उम्र में मेकअप से पहले स्किन को कैसे तैयार करें?
मेकअप से पहले फेस वॉश करके मॉइश्चराइजर और सीरम जरूर लगाएं। इससे त्वचा अंदर से नम रहेगी और मेकअप चेहरे पर फटेगा नहीं।
साड़ी के साथ कैसी बिंदी सही रहेगी?
बहुत बड़ी बिंदी लगाने से बचें। चेहरे के हिसाब से छोटी या मध्यम आकार की लाल या मैरून बिंदी चुनें, यह बहुत एलिगेंट लगेगी।
पूजा से पहले टच-अप कैसे करें?
चेहरे पर दोबारा भारी पाउडर न लगाएं। बस टिशू से पसीना साफ करें और हल्की सी लिपस्टिक या ब्लश का टच-अप कर लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।