Karwa Chauth 2026: वर्किंग महिलाएं चंद मिनटों में बना सकती हैं ये आसान मेहंदी डिजाइंस

करवा चौथ 2026, 29 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। आप सभी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी होगी, मगर वर्किंग महिलाओं के पास कम समय होता है, जिसके कारण वो अक्सर त्योहार की तैयारियों में पीछे रह जाती हैं। Karwa Chauth पर महिलाएं सबसे ज्यादा अपने श्रृंगार को लेकर उत्साहित होती हैं। यह एक ऐसा मौका है जब महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। इस मौके पर मेहंदी लगवाने का अपना एक अलग महत्व होता है, जिसके लिए महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं, फिर जाकर नंबर आता है और वो घंटों बैठकर मेहंदी लगवाती हैं। मगर वर्किंग महिलाओं के पास मेहंदी लगवाने के लिए इतना समय नहीं होता है और अक्सर त्योहार में उनके हाथ खाली रह जाते हैं।
करवा चौथ 2026 पर वर्किंग महिलाएं यहां देख सकती हैं आसान मेहंदी डिजाइंस
मगर इस बार करवा चौथ पर वर्किंग महिलाएं भी घर बैठे खुद मेहंदी लगा सकती हैं। आप सोच रही हैं कैसे? तो यहां ये आकर्षक Easy Mehndi Designs देख सकती हैं, जो लगाने में आसान हैं और हाथों पर तुरंत रच जाते हैं। इस तरह के डिजाइन को लगाने में बहुत कम समय लगता है, मगर ये हाथों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।
1. रिंग या ब्रेसलेट स्टाइल डिजाइन
अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता है तो परेशान न हों, क्योंकि इस डिजाइन को लगाना बहुत आसान है। उंगलियों पर गोल रिंग जैसी आकृति बना सकती हैं, साथ ही हथेली से लेकर कलाई पर ब्रेसलेट का डिजाइन बना सकती हैं। ये जल्दी सूख जाते हैं और इन्हें लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। साथ ही यह मेहंदी डिजाइन त्योहार पर आपके ट्रेडिशनल लुक के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।
2. सेंटर मंडला डिजाइन
इसमें हथेली के बीच में एक सुंदर, गोल मंडला फूल बनाया जाता है। इस डिजाइन को पूरा करने के लिए उंगलियों के पोरों पर सादी शेडिंग या फिर भरा हुआ रिंग डिजाइन बना सकती हैं। मंडला मेहंदी डिजाइन बनाने में 5 मिनट से भी कम समय लगता है, इस तरह वर्किंग महिलाएं इसे आराम से लगा सकती हैं। यह करवा चौथ पर पारंपरिक लुक के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं, साथ ही यह बहुत साफ-सुथरे और प्रोफेशनल दिखते हैं।
3. फ्लोरल मोटिफ्स और डॉट्स
करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए प्रोफेशनल आर्टिस्ट के पास घंटों इंतजार करने का समय नहीं है, तो आप यह आसान मेहंदी डिजाइन देख सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को घर बैठे खुद लगा सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में या बैक हैंड पर एक बड़ा और साफ फूल की आकृति बनाएं और उसके आसपास केवल छोटे-छोटे डॉट्स बना दें। डॉटस को आकर्षक बनाने के लिए इयरबड या कोन की मदद ले सकती हैं। ये लगाने में आसान हैं और जल्दी सूख जाते हैं।
4. उंगलियों का डिजाइन
उंगलियों का डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।, जिन महिलाओं के पास पूरे हाथ पर मेहंदी लगाकर बैठने का समय नहीं है, उनके लिए यह Simple Mehndi Design सबसे अच्छा रहेगा। खासकर जॉब करने वाली महिलाएँ इस डिजाइन को खुद से घर बैठे लगा सकती हैं। इसमें केवल उंगलियों पर बारीक और एक जैसे पैटर्न जैसे वर्टिकल लाइन्स, डॉट्स या छोटी पत्तियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन जल्दी लग जाएगी और देखने में भी बेहद आकर्षक लगेगी।
5. अरबी में तिरछी बेल वाला डिजाइन
यह बेहद पुराना और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है, जो लगाने में आसान है और कम समय में हाथों पर आसानी से रच जाता है। इसमें आकर्षक फूलों वाली बेल, जो कलाई से शुरू होकर हाथ के पिछले या सामने वाले हिस्से से होती हुई रिंग फिंगर या मिडल फिंगर तक जाती है। इसे बनाने के लिए मोटी और गहरी आउटलाइन का इस्तेमाल करें, बीच में अपने अनुसार डिजाइन से उन्हें भर सकती हैं। इसमें आपको बहुत बारीक और समय लेने वाली डिजाइन बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। मोटी आउटलाइन होने से मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है।
आप भी इन डिजाइंस में से अपनी पसंद की मेहंदी लगा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- कम समय में मेहंदी का रंग कैसे आएगा?
- कम समय में मेहंदी का गहरा रंग चाहिए तो मोटी और गहरी आउटलाइन बनाएं। इसके अलावा लौंग की भाप ले सकती हैं। साथ में नींबू, चीनी का घोल या विक्स और सरसों या नारियल का तेल लगाएं।
- मेहंदी की सिंपल डिजाइन सूखने में कितना समय लेती है?
- मिनिमल डिजाइन्स 15 से 20 मिनट में सूख जाती हैं। वर्किंग महिलाएं ऑफिस से लौटने के बाद थोड़ा समय निकालकर अपना पसंदीदा मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
- क्या मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स वेस्टर्न वियर के साथ अच्छे लगते हैं?
- सिंपल मिनमल डिजाइन्स जैसे फिंगर मेहंदी, ब्रेसलेट डिज़ाइन और लीफ मोटिफ्स फॉर्मल सूट, शर्ट्स और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी स्टाइलिश और मॉडर्न लगते हैं। त्योहार के बाद वर्किंग महिलाएं इस तरह के हल्के मेहंदी डिजाइन के साथ आराम से ऑफिस जा सकती हैं।
- कौन कौन से मेहंदी डिजाइन आजकल ट्रेंड में हैं?
- आजकल मिनमल और एस्थेटिक मेहंदी डिजाइन जैसे उंगलियों का डिजाइन, अरबी में तिरछी बेल, मांडाला डिजाइन और रिंग या ब्रेसलेट स्टाइल डिजाइन बहुत पसंद किए जा रहे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।