Hair Accessories Designs: सिल्की बालों में लगाएं ये हेयर एक्सेसरीज, यहां देखें डिजाइंस

Hair Accessories Designs: पार्टी या किसी फंक्शन में जाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कपड़ों के अलग-अलग डिजाइंस को तो सर्च कर लेते हैं, लेकिन हेयरस्टाइल बनाने के लिए वही पुरानी एक्सेसरीज को ट्राई करते हैं, जिससे कई बार हमारे बाल संभलते भी नहीं हैं और हेयरस्टाइल इवेंट पर जानें से पहले ही खराब हो जाता है। आइए बताते हैं कौन सी एक्सेसरीज आप सिल्की बालों में लगा सकती हैं।
बनाना क्लिप करें ट्राई
बालों में लगाने के लिए आप बनाना क्लिप ले सकती हैं। सिल्की बालों में यह अच्छा लगता है। साथ ही इससे हेयरस्टाइल खराब भी नहीं नजर आता है। इसे लगाने के लिए आपको सारे बालों को कंघी करनी है। इसके बाद इन्हें इक्ट्ठा करना है और इस क्लिप को लगाना है। इससे आपका हेयरस्टाइल परफेक्ट नजर आएगा। इस तरह के क्लिप आपको मार्केट में 10 से 30 रुपये में मिल जाएंगे।
फैंसी स्कंचीज करें ट्राई
अगर आपको पोनीटेल या ब्रेड हेयरस्टाइल बनाना पसंद है, तो ऐसे में आप फैंसी स्कंचीज को खरीदकर लगा सकती हैं। इसके लिए आपको पहले बालों में पोनीटेल या ब्रेड को बनाना है। फिर इसे लगाना है। इसे लगाने के बाद आपके बाल पूरे दिन सेट रहेंगे। साथ ही इससे आपके सिल्की बालों में लगाने के लिए नई एक्सेसरीज भी मिल जाएगी।
बन कवर करें ट्राई
आप सिल्की बालों में हेयरस्टाइल क्रिएट करने के लिए बन कवर को लगा सकती हैं। इस तरह के कवर को लगाकर आपके बालों का हेयरस्टाइल अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको इसे तरह के बन कवर मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।
क्लचर डिजाइन करें ट्राई
सिल्की बालों के हेयरस्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए क्लचर के इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के क्लचर आपको मार्केट में मिल जाएंगे, जिसे आप बालों में लगा सकती हैं और हेयरस्टाइल को खूबसूरती से क्रिएट कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद आपका हेयरस्टाइल भी अच्छा नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Pearl Hair Clip Designs: हर हेयरस्टाइल में चार चांद लगा देंगे ये खूबसूरत मोती वाले क्लिप्स, देखें डिजाइंस
इस बार सिल्की बालों के हेयरस्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इन हेयर एक्सेसरीज को ट्राई करें, जिसे लगाने से आपका हेयरस्टाइल सुंदर नजर आएगा। आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Amazon/ Flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।