सेलिब्रिटी जैसी हाइड्रेटेड स्किन पाने के लिए करें इस 1 चीज का इस्तेमाल

त्वचा को खूबसूरत और हाइड्रेटेड बनाने के लिए सही तरीके से स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। इस बात को तो आप जानती ही होंगी। वहीं स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आपको मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन उन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा की चमक को फीका बना सकते हैं।
केमिकल से भरे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह आपको घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपके चेहरे की त्वचाखूबसूरत और हाइड्रेटेड रहे। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा फेस पैक जिसे इस्तेमाल कर आप सेलेब्रिटी जैसा ग्लोइंग और हाइड्रेशन पा सकती हैं। साथ ही बताएंगे इस फेस पैक में मौजूद चीजों के त्वचा को फायदे।
आवश्यक सामग्री
- 2 केले
- 2 चम्मच शहद
- नींबू की कुछ बूंदें
इसे भी पढ़ें : इस 1 चीज के इस्तेमाल से चेहरा जाएगा चमक
केले के फायदे
- बता दें कि केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है,जो स्किन को हाइड्रेट करने के काम आता है।
- केले का इस्तेमाल स्किन को टाइट करने के लिए किया जाता है।
- चेहरे की त्वचा को इलास्टिसिटी देने के लिए केला बेहद मददगार साबित होता है।
- इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करती हैं।
- केले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
शहद के फायदे
- स्किन को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है। (जरूर करें ये स्किन केयर हैबिट्स को फॉलो)
- इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है।
इसे भी पढ़ें : अदिति राव हैदरी इस्तेमाल करती हैं ये DIY क्लींजर
कैसे करें इस्तेमाल?
- त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के लिए आपको एक बाउल में करीब 2 केले मैश कर लें।
- इसमें आप करीब 2 चम्मच शहद की मिलाएं।
- अब आप चाहे तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके आप पेस्ट तैयार कर लें।
- इस फेस पैक को साफ चेहरे पर लगा लें। (होंठों पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल)
- करींब10 से 15 मिनट के बाद कॉटन और पानी की मदद से चेहरा धो लें।
- इस फेस पैक को आप हफ्ते में करीब 2 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको हमारी बताई गई ये स्किन केयर टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।