Karwa Chauth 2026: लाल साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 गोल्ड ज्वेलरी कॉम्बिनेशन, देखें तस्वीरें

अधिकतर महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अब आप किसी भी रेड साड़ी के साथ ट्रेंडी और खूबसूरत ज्वेलरी पहन सकती हैं। आइए जानते हैं इन 5 बेस्ट रॉयल गोल्ड ज्वेलरी डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-10-22, 20:01 IST
image

भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का दिन सभी सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। लाल रंग को हिन्दू धर्म में सुहाग, प्यार और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल करवा चौथ पर अपनी मनपसंद लाल साड़ी पहनने वाली हैं, तो साड़ी के साथ सही और शाही लुक पाने के लिए कुछ ट्रेंडी गोल्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। सोने की चमक लाल साड़ी के निखार को दोगुना कर सकती हैं।

करवा चौथ पर लाल साड़ी के साथ पहनें ये 5 गोल्ड ज्वेलरी सेट्स

अगर आप भी इस करवा चौथ भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो एक जैसी साधारण ज्वेलरी पहनने के बजाय रॉयल लुक पाने के लिए 5 शानदार ज्वेलरी सेट्स ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं लाल साड़ी के साथ परफेक्ट मैचिंग देने वाले इन गोल्ड ज्वेलरी सेट्स के बारे में।

कुंदन और मीनाकारी गोल्ड चोकर सेट

लाल रंग की साड़ी के साथ आप भी अपने लुक को खास बना सकती हैं। इसके लिए आप कुंदन और मीनाकारी गोल्ड चोकर सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का सेट किसी भी रेड कलर की साड़ी के साथ खूब उठाव देगा। आप इस तरह की ज्वेलरी को डीप नेक या बोट नेक ब्लाउज के साथ पहनकर सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

Image credit: pinterest/etsy

क्लासिक ट्रेडिशनल गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी सेट

अगर आप थोड़ा यूनिक और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो इस करवा चौथ दक्षिण भारतीय इंस्पायर्ड टेम्पल गोल्ड ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ज्वेलरी आजकल हर जगह पसंद की जा रही है। देवी-देवताओं की नक्काशी वाले इस सेट को आप करवा चौथ पर पहनकर महारानी वाला लुक पा सकक्ति हैं। इसे आप राउंड नेक ब्लाउज के साथ पेयर करें।

Story Pin image

Image credit: pinterest/Glamour_Grind27

पर्ल और गोल्ड लेयर्ड रानी हार

अगर आप अपनी साड़ी के साथ थोड़ा हैवी और लंबा हार पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए मोतियों की लड़ियों और सोने के पेंडेंट वाला यह खूबसूरत रानी हार सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह भारी पल्लू वाली लाल साड़ियों के साथ बहुत ही ग्रेसफुल लगेगा। आप इस तरह के सेट को नजदीकी बाजार में सुनार की दूकान से खरीद सकती हैं।

This contains: Rani Haar

Image credit: pinterest/Decent Style

एंटीक फिनिश गोल्ड लॉन्ग नेकलेस सेट

आजकल महिलाओं के बीच एंटीक गोल्ड की हल्की मटमैली चमक और उस पर की गई बारीक पारंपरिक नक्काशी वाले नेकलेस बहुत ज्यादा चलन में हैं। ऐसे में आप भी इस साल करवा चौथ पर अपने लुक को खास बनाने के लिए किसी भी लाल साड़ी के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं। इसे आप वी नेक या डीप नेक ब्लाउज के साथ पहनें। 

Story Pin image

Image credit: pinterest/Rohit

राजस्थानी आड़ या राजपूती हार

इस करवा चौथ अगर आप ट्रेडिशनल राजस्थानी लुक अपनाना चाहती हैं, तो गले में पहनने वाली पारंपरिक 'आड़' या चौड़ा राजपूती गोल्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के सेट्स पहनने पर आपको रॉयल और परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देंगे। इसे आप खासकर लाल बांधनी या लहरिया साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। 

Story Pin image

Image credit: pinterest/🥰SAVAI❤️SINGh🥰 ❤️PAWAR❤️

लाल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी को स्टाइल करने के तरीके

अपने करवा चौथ लुक में चार चांद लगाने के लिए आप इन ज्वेलरी को सही से स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन्हें स्टाइल करने के तरीके -

  • अगर आपके ब्लाउज का गला भारी एम्ब्रॉइडरी वाला है, तो भारी हार पहनने के बजाय बड़े झुमके या सिंपल नेकलेस पहनें।
  • लाल साड़ी के साथ कांच की लाल-हरी चूड़ियों के बीच में भी आप डिजाइनर सोने के कड़े या सिंगल चूड़ी पहन सकती हैं।
  • आप चाहें, तो करवा चौथ की पूजा के समय ज्वेलरी के साथ माथे पर छोटा सा मांगटीका पहन सकती हैं।

निष्कर्ष:इस साल करवा चौथ के मौके पर अगर आप भी सोलह श्रृंगार करके अपने पति के सामने जाना चाहती हैं, तो किसी भी लाल साड़ी के साथ सही गोल्ड ज्वेलरी सेट पहनकर परफेक्ट रॉयल लुक पा सकती हैं। इस लेख में बताई गई सभी ज्वेलरी आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
अगर गला बंद हो, तो किस तरह का ज्वेलरी सेट पहनना चाहिए?
हाई नेक या बंद गले के ब्लाउज पर गले में हार पहनने के बजाय लंबे इयररिंग्स और हाथों में कंगन पहनने चाहिए।
क्या कम बजट में कुंदन या टेंपल ज्वेलरी का अच्छा विकल्प मिल सकता है?
बिल्कुल, असली सोने के अलावा बाजार में बहुत बेहतरीन फिनिशिंग वाली गोल्ड-प्लेटेड और माइक्रोन पॉलिश वाली कुंदन-टेम्पल ज्वेलरी भी आसानी से मिल जाती है।
क्या लाल रंग की साड़ी के साथ सोने के अलावा अन्य धातुओं के गहने पहने जा सकते हैं?
करवा चौथ पर लाल रंग के साथ सोने के गहनों को सबसे ज्यादा शुभ और पारंपरिक माना जाता है, हालांकि आजकल महिलाएं ऑक्सीडाइज्ड या अमेरिकन डायमंड भी पसंद करती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Karwa Chauth 2026। सोने के हार। लाल साड़ी के साथ पहनने के लिए ज्वेलरी। 5 गोल्ड ज्वेलरी कॉम्बिनेशन। Gold Necklace Designs