अपनाये ये स्टाइल हैक्स और इजिली हाइड करें अपना बैली फैट

अगर आप बैली फैट की वजह से अपनी फेवरेट ड्रेस नहीं पहन आप रही हैं, तो ये हैक्स ट्राई करें जिनसे बैली फैट होगा हाइड।
Updated:- 2020-01-29, 19:21 IST
how to hide your belly fat m

सजना-सवारना मानो हर लड़की का जन्मसिद्ध अधिकार है और जब बात हो किसी फंक्शन - पार्टी पर जाने की तो जैसे- कॉम्प्टीशन सा स्टार्ट हो जाता है कि क्या पहनना है कैसे हेयर स्टाइल करने हैं वगैरह-वगैरह। लेकिन जब ड्रेसअप की बारी आती है तो कुछ चीज़ है हो हमको परेशान कर देती है और वो है हमारी बॉडी पर चढ़ा बैली फैट। जिसकी वजह से हम अपनी मनपसंद ड्रेस नहीं पहन पाते और इसको छुपाने की वजह से मन मार कर हमको एक ही स्टाइल के कपडे पहनने पड़ते हैं।

अगर आप भी अक्सर ऐसी सिचुएशन फेस करती हैं, तो परेशान न हों। हमारे ये ड्रेसिंग हैक्स अपनाकर आप अपने बैली फैट को काफी हद तक हाइड कर सकती है। 

how to hide your belly fat tunic

जैसा कि हम सब जानते हैं कि वर्टीकल पैटर्न के कपड़ों में आप अपनी हाइट से ज्यादा लम्बे नज़र आते हैं। हाइट ज्यादा दिखने के कारण आप पतली भी नज़र आती हैं इसलिए बैली फैट को हाइड के लिए खड़ी खड़ी धारी वाले कपडे पहनें।

इसे जरूर पढ़ें- धनिये का पानी पीकर वजन घटाएं और बर्न करें बैली फैट, जानें कैसे

how to hide your belly fat ruffle top

रफल टॉप एक ऐसा आउट फिट है, जो आपकी प्रॉब्लम को तो कम करती ही है साथ ही आपको स्टीलिश लुक भी देती है। इसकी लूज फिटिंग आपके बैली को हाइड कर देती है।

how to hide your belly fat pencil skirt

अपने बैली फैट को लेकर आप परेशान न हो, बॉडी को शेपअप करने का कोई इंस्टेंट नुस्खा तो होता नहीं है लेकिन इसके लिए आप हाई-वेस्ट पेंट पहने और टॉप को इन करते हुए हल्का सा बाहर की ओर पुल करें ताकि हल्का सा बॉक्सी  इफ्फेक्ट  नज़र आये। इस तरह आप पतली तो दिखेंगी ही साथ में टॉल भी लगेंगी।  

पेंसिल स्कर्ट भी एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि हर तरह के बॉडी शेप को सूट करती है। नैरो - स्ट्रेट कट वाली एक स्लिम फिट स्कर्ट के साथ लूज़ टॉप पहनें जिससे आपकी बॉडी का फैटी हिस्सा कवर हो जाएगा और आपका लुक थोड़ा स्लिम होगा। 

 

ट्यूनिक्स एक एवरग्रीन ड्रेस है जिसको किसी भी मौके पर कैरी किया जा सकता है लेकिन  ध्यान रखे कि यह न तो जयादा लॉन्ग हो न ही शॉर्ट। ये वैस्ट के पास से लूज फ़िटेड होते हैं जो इजीली आपके बैली पार्ट को कवर कर लेगा। परफेक्ट लुक के ट्यूनिक के साथ पैरलल ट्रॉउज़र ही पहनें।

इसे जरूर पढ़ें- थुलथुला है पेट तो खूबसूरती को ही नहीं बल्कि दिल को भी हो सकता है खतरा

how to hide your belly fat shape wear

आज के टाइम का सबसे कॉमन और इजी तरीका है -शेप वियर, जिससे आप कुछ ही सेकेंड में अपने टमी को शेप कर लेती हैं। जो ड्रेस फ्लैट टमी के साथ ही पहनी जाती हैं उसके लिए बॉडी शेपर वियर करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।