Hartalika Teej 2024 Toe Rings: हरतालिका तीज पर पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया की ये खूबसूरत डिजाइंस, देखें तस्वीरें

Toe Rings 2024: पैरों को आकर्षक बनाने के लिए पायल के अलावा आप बिछिया को पहन सकती हैं। इसके लिए आपको चांदी में कई सारे डिजाइंस मिल जाएंगे।

toe rings designs for married women hartalika teej

ट्रेडिशनल लुक में ज्वेलरी का रोल अहम होता है। इसके लिए आजकल आर्टिफिशियल ज्वेलरी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें गले के नेकपीस और इयररिंग्स के अलावा हम पैरों में बिछिया भी पहनना पसंद करते हैं। इसके डिजाइंस को चुनने के लिए आपको पैरों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है।

heavy toe rings

हरतालिका तीज आने वाली है। इस दिन सुहागने व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। तो आइये देखते हरतालिका तीज के दिन पैरों में पहनने के लिए बिछिया के नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन बिछिया को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

फ्लोरल डिजाइन बिछिया

floral bichiya

फूलों वाली बिछिया देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें आप चाहें तो एक उंगली में फूलों वाले डिजाइन के साथ में पत्ती वाले बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया खासकर चौड़े पैरों में बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करती हैं। आप चाहें तो इनमें स्टोन वाले डिजाइन को भी चुन सकती हैं। स्टोन में आपको अलग-अलग कलर्स देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Payal Designs: छोटे पैरों की खूबसूरती को दोगुना करेंगी पायल की ये नई डिजाइंस, देखें तस्वीरें

मीनाकारी डिजाइन बिछिया

meenakari toe ring

मीनाकारी डिजाइन देखने में बेहद एलिगेंट लुक देने का काम करता है। इस तरह की बिछिया आप साड़ी से लेकर फैंसी डिजाइन तरह के सूट के साथ में पहन सकती हैं। कलर ऑप्शन में आपको इसमें ग्रीन और मैरून में सबसे ज्यादा डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:Toe Ring Designs: नई-नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें

पीकॉक डिजाइन बिछिया

bichhiya designबिछिया में फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह के खूबसूरत मोर के डिजाइन का बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया आप पैरों की पांचो उंगलियों में पहन सकती हैं। वहीं इसमें आपको कई तरह के अलग-अलग साइज भी देखने को मिल जाएंगे।

toe rings ()

अगर आपको पायल के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: mohabygeetanjali, thechandistudio,

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP