Toe Ring Designs: नई-नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें

Stunning Toe Ring Designs: पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए स्टोन से लेकर कलरफुल जेम में कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे।

toe ring design for newly married

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वहीं इस दिन दुल्हने अपने लुक को लेकर हर छोटी-बड़ी चीजों का खासतौर से ख्याल रखती हैं। पैरों की बात करें तो शादी के बाद बिछिया को पहना जाता है। इसमें सबसे ज्यादा सिल्वर मटेरियल को काफी पसंद किया जाता है।

अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं तो आज हम आपको दिखाने वाले हैं बिछिया के कुछ फैंसी डिजाइंस जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में सहायता करेगी। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ आसान टिप्स-

प्लेन डिजाइन बिछिया

simple design toe ring

ज्यादा हैवी और फैंसी डिजाइन की बिछिया नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरीके के प्लेन फ्लावर डिजाइन वाली बिछिया आपके लिए बेस्ट रहेंगी। वहीं अगर आप चाहे तो 1 से ज्यादा उंगलियों में भी इस तरह की सिल्वर बिछिया पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: देखें चांदी की बिछिया के ये सबसे खूबसूरत डिजाइन

मल्टी-लेयर बिछिया

multi layer toe ring

एक उंगली के अलावा अगर आप 2 से 4 उंगलियों में बिछिया पहनना चाहती हैं तो इस तरीके के घुंघरू लगवाकर पैरों में बिछिया पहन सकती हैं। इसमें आप चाहे तो चैन भी लगवा सकती हैं अन्यथा अलग-अलग करके भी पहन सकती हैं।

स्टोन डिजाइन बिछिया

stone design toe ring

स्टोन में आपको आर्टिफिशियल डायमंड में काफी बिछिया के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें ज्यादातर मैरून और ग्रीन कलर के स्टोन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं आप चाहे तो इसमें मिनिमल डिजाइन या हैवी डिजाइन अपने तरीके का चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस

कुंदन बिछिया डिजाइन

kundan work toe ring

हैवी वर्क वाली फैंसी डिजाइन की बिछिया पहनना पसंद करते हैं तो इस तरीके के गोल बड़े आकार वाले बिछिया को पहन सकती हैं। इसमें फैंसी लुक के लिए आप कुंदन वर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कस्टमाइज स्टोन भी लगवा सकते हैं।

अगर आपको बिछिया के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: Pinterest/Weddingz, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP