भाई दूज पर बनाएं ये हेयर स्टाइल, दिखेंगी सबसे अलग

Hairstyle For Ladies: अगर आप भाई दूज पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो आप इन हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई करें। 

 
trendy hairstyle for ladies

Hairstyle For Ladies In Hindi: इस बार भाई दूज का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में यह त्योहार को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। हालांकि यह त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही होता है, लेकिन इसमें राखी नहीं बांधी जाती है। इस दिन के लिए यह कहावत है कि इस दिन तिलक करने से भाइयों-बहनों को जीवन भर यम का भय नहीं रहता है।

हर महिला के लिए यह त्‍योहार बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है। इस दिन हर महिला की यह चाहत होती है कि वह सबसे खास और यूनिक दिखे। जिसके लिए वह अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का ध्यान बड़ी बखूबी से रखती है।

लेकिन कभी-कभी महिलाएं जल्दबाजी में आउटफिट पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन हेयरस्टाइल कोई भी बना लेती हैं। जिसके कारण उन्हें परफेक्ट लुक नही मिलता है। ऐसा अगर आपके साथ भी होता हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है, क्यों कि इस लेख में हम आपको दिखाएंगे कुछ हेयर स्टाइल जिसे आप भाई दूज पर आसानी से बना सकती हैं।

मिक्स ब्रेड हेयरस्टाइल

mix braid hairstyle

अगर आप भाई दूज पर सलवार सूट कैरी कर रही हैं, तो ये हेयरस्टाइल आपके लिए सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन है। आप इसे आसानी से 5 मिनट में बना सकती हैं।

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले बालों को अच्छे से कंघी कर के सुलझा लें।
  • फिर क्राउन से बालों को मिडिल पार्टीशन कर लें।
  • अब आप दोनों साइड से बालों में फ्रेंच ब्रेड बनाते हुए बालों को पीछे ले जाऐं।
  • इसके बाद बालों को फिर से कॉम्‍ब करके दोनों ब्रेड से एक ब्रेड बना लें।
  • आप ब्रेड में फूल लगाकर भी स्‍टाइलिश लुक दे सकती हैं।

मैसी बन हेयर स्टाइल

messy bun hairstyle

इस हेयर स्टाइल को बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप भाई दूज पर इंडो-वेस्‍टर्न या फिर जींस टॉप पहन रही हैं, तो आपको मैसी बन जरूरी बनाना चाहिए। आप इसे आसानी से 2 से 3 मिनट में बना सकती है।

कैसे बनाएं

  • इसको बनाने के लिए बालों को अच्‍छे से कॉम्‍ब करे सुलझा लें।
  • अब सारे बालों को एक साथ समेट कर के हेड क्राउन पर रबर बैंड की मदद से बांध ले।
  • फिर उन्हें रोल करके बन की तरह हेयर पिन से फिक्‍स कर लें।

ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल

braid ponytail

ये हेयरस्टाइल देखने में जितनी कठिन लग रही है, बनाने में उतनी ही सरल है।

कैसे बनाएं

  • इसको बनाने के लिए आप क्राउन से बालों को साइड पार्टीशन कर लें।
  • अब साइड से बालों में ब्रेड बनाते हुए कानों तक ले जाऐं।
  • फिर बालों को कॉम्‍ब करके रबर बैंड की मदद से बांध ले।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:style at life, instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP