Raksha Bandhan 2025 Mehndi Design: हर साल की तरह इस साल भी सभी महिलाएं रक्षाबंधन के त्यौहार को बड़ी धूम धाम के साथ मनाएंगी। इस त्यौहार को यादगार बनाने के लिए और इस दिन अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अगर आप भी हाथों में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसी लेटेस्ट और नई मेहंदी डिजाइन बताएंगे, जिसे आप राखी पर बनवा कर अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं।
फ्लोरल जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन का दिन हर बहन के लिए खास होता है, इसलिए इस दिन हर बहन अपनी खूबसूरती को निखारती हैं। वे आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक हर एक चीज का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में कुछ लड़कियां ट्रेडिशनल और डिटेल्ड मेहंदी डिजाइन बनवाना भी पसंद करती हैं। आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इस खूबसूरत फ्लोरल जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आपके लुक को गॉर्जियस बना देगी।
मंडला मेहंदी डिज़ाइन
यही नहीं इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर आप इस तरह की मंडला मेहंदी डिज़ाइन को भी ट्राई कर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप फोटो दिखाकर किसी डिजाइनर से बनवा सकती हैं या खुद भी बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन भी इन दिनों अधिकतर महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। आप भी इसे बनाकर अपने हाथों को गॉर्जियस बना सकती हैं।
खूबसूरत चूड़ीदार मेहंदी
अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपने लुक को खास बनाने के लिए हाथों में मेहंदी लगवाने वाली हैं और आप कोई सिंपल, क्लीन और जल्दी लगने वाली मेहंदी की तलाश में हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत चूड़ीदार मेहंदी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे भी आप किसी भी डिजाइनर से बनवा सकती हैं या खुद भी इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी मेहंदी की डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत बनाने के साथ साथ आपके राखी लुक को भी गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी।
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
अगर आप भी रक्षाबंधन पर कोई खास और ट्रेंडी मेहंदी बनवाने का सोच रही हैं और उसके लिए किसी खूबसूरत डिजाइन की तलाश में हैं, तो आप इस पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगी और आपके लुक को गॉर्जियस बना देगी। आप इस तरह की मेहँदी को फ्रंट हैंड या बैक हैंड दोनों पर बना सकती हैं साथ ही आप इसे किसी भी त्योहार पर बनवा सकती हैं।
फ्लावर डिजाइन मेहंदी
अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और रक्षाबंधन के त्यौहार को यादगार बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत फ्लावर डिजाइन मेहंदी को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके लुक को शानदार बनाने में भी मदद करेगी। आप चाहें तो ऐसे फ्लावर डिजाइन मेहंदी को अपने बैक हैंड पर भी बनवा सकती हैं।
घुमावदार बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
यही नहीं आप इस रक्षाबंधन पर अपने बैक हैंड को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत घुमावदार बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी, बल्कि आपको गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगी। आप इसे खुद बना सकती हैं या किसी डिजाइनर से बनवा भी सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/archeepal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों