herzindagi
saree style fashion bollywood

इन साड़ी स्टाइल की मदद से पाएं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जैसा सिंपल और स्टाइलिश लुक

कुछ समय पहले तक जहां साड़ी को बोरिंग समझा जाता था, वहीं अब यह स्टाइल का पर्याय बन गया है। आप भी समर सीजन में साड़ी के इन स्टाइल्स से अपने वार्डरोब को अपडेट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-05-24, 17:35 IST

महिलाओं के बीच वेस्टर्न डेसेज का भले ही कितना भी के्रज हो, लेकिन साड़ी की बात ही निराली है। यही कारण है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अक्सर साड़ी पहने हुए नजर आती हैं। वर्तमान में साड़ी का फैशन सिर्फ भारतीय सीमाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सरहद पार भी साड़ी को अलग-अलग तरह से पहना जा रहा है। इन दिनों साड़ी को कई रूपों में मार्केट में पेश किया जा रहा है और यही कारण है कि हर उम्र की महिला पर यह खूब फबती है। आप चाहें मैरिड हों या अनमैरिड, हर लड़की की वार्डरोब में साड़ी अवश्य होनी चाहिए। अगर आप भी सोच रही हैं कि इस समर सीजन कौन सी साड़ी चुनें तो बॉलीवुड सेलेब्स के इन साड़ी डिजाइन्स से आईडिया ले सकती हैं-

इसे जरूर पढ़ें: भारतीय महिलाओं का पहनावा है साड़ी, जानिए साड़ियों के नाम से जुड़ा उनका दिलचस्प इतिहास

लहरिया टच

saree style fashion shilpa

साड़ी में लहरिया स्टाइल एक ऐसा स्टाइल है जो कभी फैशन से आउट नहीं होता। आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह इस तरह की लहरिया डिजाइन साड़ी पहन सकती हैं। अगर आप लहरिया साड़ी को और भी अधिक स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी की तरह ही स्लीवलेस ब्लाउज पहन सकती हैं। वैसे ब्लाउज के डिजाइन पर काम करके साड़ी को और भी अधिक एलीगेंट व मॉडर्न बनाया जा सकता है। लहरिया डिजाइन साड़ी के साथ एंटीक लुक ज्वैलरी खूब फबती है।

हैंड एब्रायडेड साड़ी

saree style fashion embroidered

हैंड एब्रायडेड साड़ी देखने में काफी अच्छी लगती है। कंगना रनौत की यह साड़ी किसी गेट टू गेदर के लिए एकदम परफेक्ट है। चूंकि यह बेहद लाइट है तो इसे पहनकर गर्मी के मौसम में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कंगना ने पॉपी पेल ब्लू हैंड एंब्रायडेड साड़ी को फुल स्लीव्स सिल्क ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। साड़ी में मौजूद फूलों का डिजाइन बेहद फब रहा है।

बीडेड साड़ी

saree style fashion beeded

काजल का स्टाइल सेंस आज भी यंग गल्र्स को इंस्पायर करता है। हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंटेलिजेंस अवॉर्ड में काजल ने कोरल रेड और व्हाइट कलर साड़ी कैरी की थी। साड़ी के बार्डर पर बीड्स व फलावर डिजाइन बेहद इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। आप भी इस समर सीजन बीडेड साड़ी का चयन कर सकती हैं।   

यह विडियो भी देखें

 

कॉटन साड़ी

saree style fashion cotton

गर्मी का मौसम हो और कॉटन साड़ी की बात न हो, ऐसा तो संभव ही नहीं है। अमूमन माना जाता है कि कॉटन साड़ी बेहद बोरिंग होती है, लेकिन आप करिश्मा कपूर के इस लुक से बोरिंग समझे जानी वाली कॉटन साड़ी को भी स्टाइलिश अंदाज दे सकती हैं। न्यूजपेपर प्रिंट की इस साड़ी को करिश्मा ने ओवरकोट व स्लीक बेल्ट के साथ पेयरअप किया है, जिसके कारण साड़ी का पूरा लुक ही बदल गया है। तो आप भी करिश्मा की तरह ही कॉटन साड़ी में थोड़ा स्टाइल का तड़का लगाएं और एक नया लुक पाएं।

 

रफल्ड साड़ी

saree style ruffle

रफल्ड साड़ी इस साल काफी टेंड में है और कई बॉलीवुड दीवाएं अक्सर इस लुक में नजर आती है। शिल्पा शेट्टी का यह रफल्ड लुक जरूर आपको पसंद आएगा। उनकी प्लेन रेड साड़ी को रफल्ड लुक ने पार्टी रेडी बना दिया है। वैसे पिछले साल लैक्मे फैशन वीक में भी करिश्मा कपूर ने ब्लैक फयूजन रफल्ड साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लैक एंड गोल्ड केप जैकेट के साथ टीमअप किया था। इसके अतिरिक्त आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा भी रफल्ड लुक में नजर आ चुकी हैं। आप भी कम से कम एक रफल्ड साड़ी को अपनी वार्डरोब का हिस्सा अवश्य बनाएं। जहां तक बात फैब्रिक की है तो आप जार्जेट व शिफॉन को चुन सकती हैं। वैसे दिन के समय प्रिटेंड रफल्ड साड़ी पहनी जा सकती है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।