ऑफिस लुक के लिए बेस्ट हैं ये फॉर्मल स्टाइल वाली कुर्तियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फॉर्मल स्टाइल वाली कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं और इस तरह के आउटफिट आप ऑफिस में वियर करके जा सकती हैं।

formal style kurtis for office
formal style kurtis for office

ऑफिस गोइंग वुमन हैं अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि ऑफिस में जाने के दौरान किस तरह के आउटफिट वियर करें। उनका आउटफिट ऐसे हो जिसमें वो स्टाइलिश नजर आए साथ ही उनका लुक भी फॉर्मल नजर आए। वहीं अगर आप फॉर्मल लुक चाहती हैं या कुछ न्यू ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की फॉर्मल स्टाइल वाली कुर्तियां ऑफिस में वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली कुर्तियां दिखाएंगे जो आप ऑफिस में वियर करके जा सकती हैं और इस तरह की कुर्तियों में आप काफी स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

कॉलर नेक कुर्ती

collar neck kurti

अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की कॉलर नेक कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। यह कुर्ती सिंपल है और इस तरह की कुर्ती में फॉर्मल लुक के बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस कुर्ती के साथ फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं साथ ही फ्लैट्स भी इस आउटफिट के साथ पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। वहीं इस तरह की ड्रेस के साथ आप सिंपल झुमके वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको ऑनलाइन मिल जाएंगी साथ ही ऑफलाइन भी आप इस तरह कुर्ती की 1000 से कम कीमत में खरीद सकती हैं।

थ्रेड वर्क कुर्ती

Thread Work Kurti

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो इस तरह की थ्रेड वर्क कुर्ती ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट है। इस तरह की कुर्ती आप जींस या फिर ब्लैक डेनिम के साथ वियर कर सकती हैं साथ ही इस कुर्ती के साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप इस आउटफिट के साथ कोल्हापुरी चप्पल वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही बाजार से भी आप इस तरह की कुर्ती 500 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

कॉटन लॉन्ग कुर्ती

Cotton Long Kurti

स्टाइलिश लुक के आप इस तरह की कुर्ती वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती लॉन्ग है और इस तरह की कुर्ती के साथ व्हाइट कलर की प्लाजो या फिर जींस पहन सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप इस तरह हील्स या फिर जुटी वियर कर सकती हैं। साथ ही राउंड इयररिंग्स आप इस आउटफिट के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। वहीं यह आउटफिट आपको ऑनलाइन मिल जाएगा साथ ही बाजार से भी आप इस तरह की 1000 से कम कीमत में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

अगर आपको ये कुर्ती के डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image Credit:amazon, myntra, libas

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP