गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर लाइट वेट कुर्ती को पहनना हम पसंद करते हैं। कुर्ती को आप पैन्ट्स, प्जामी या जीन्स तक के साथ में पहन सकती हैं। जहां प्जामी और पैन्ट्स आपको ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करेंगे। वहीं जीन्स आपके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने का काम करेगी।
कुर्ती के फैब्रिक के लिए आप स्किन फ्रेंडली फैब्रिक को ही चुनें। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसी कुर्ती के डिजाइंस जिन्हें आप जीन्स के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन कुर्ती लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स-
नायरा कट कुर्ती डिजाइन

आजकल मार्केट में आपकोनायरा कट डिजाइन की कुर्तीकाफी देखने को मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती के साथ में आप एंकल लेंथ या बैगी पैन्ट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप सिल्वर नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भो पढ़ें:Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास
पेप्लम डिजाइन कुर्ती
वहीं लॉन्ग कुर्ती पहनना आप पसंद नहीं करती हैं तो पेप्लम डिजाइन की शॉर्ट कुर्ती को पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप स्लिम लुक वाली जीन्स और हाई हील्स के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। परफेक्ट पार्टी लुक के लिए इस तरह की कुर्ती बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।
आलिया कट कुर्ती डिजाइन
चूड़ीदार डिजाइन और लेस वर्क की मदद से बनाई गई यहकुर्ती डिजाइनआपको काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे। वहीं इस तरह की कुर्ती को बनवाने के लिए आप पुराने दुपट्टे की मदद भी ले सकती हैं। इस तरह की रेडीमेड कुर्ती आपको 400 रुपये तक में मार्केट में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी
फ्रंट स्लिट कुर्ती डिजाइन
इस तरह की कुर्ती खासकर पतली लड़कियों पर ज्यादा खूबसूरत लुक देने में अम्द्द करती हैं। आप चाहे तो इस तरह की कुर्ती को बनवाने के लिए पुरानी सिल्क साड़ी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रंट में आप बटन को लगवाना बिल्कुल भी न भूलें। वहीं आप चाहे तो अंदर की तरफ इनर अलग से भी बनवा सकती हैं।
अगर आपको कुर्ती के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image Credit: rutbaa, flipkart
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों