साड़ी प्रेस करने में आती है दिक्कत, तो बिना परेशानी के इन टिप्स को फॉलो कर 5 मिनट में करे आयरन

अगर आप भी साड़ी पर प्रेस करने के आसान तरीके खोज रही है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से प्रेस कर सकती हैं।
image
image

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। किसी भी तीज त्यौहार या इवेंट में अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती है, लेकिन साड़ी पहनने से पहले कुछ महिलाएं इस पर आयरन करती है। साड़ी को प्रेस करते वक्त अधिकतर महिलाएं या तो साड़ी को जला देती है या फिर फैब्रिक पर प्रेस चिपक जाती है। अगर आप भी साड़ी पर प्रेस करने के आसान तरीके खोज रही है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से प्रेस कर सकती हैं।

प्रेस का टेंपरेचर सेट करें

साड़ी पर प्रेस करने के लिए सबसे पहले आप प्रेस के टेंपरेचर को एडजस्ट करें। अगर आप सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी प्रेस करने वाली है, तो तापमान कम कर दें। लेकिन अगर आप कॉटन या लिनन की साड़ी पर प्रेस कर रही है, तो तापमान मीडियम रख सकती हैं। आपको लग रहा है कि आपकी साड़ी का कपड़ा हल्का और नरम है, तो कम तापमान पर ही प्रेस करें।

2 - 2025-08-26T180419.669

पेपर के ऊपर साड़ी रखकर प्रेस करें

यही नहीं साड़ी प्रेस करते वक्त आप साड़ी के नीचे पेपर लगा सकती है। पेपर के ऊपर साड़ी रखकर आप मीडियम टेंपरेचर पर साड़ी पर प्रेस कर सकती हैं। इससे साड़ी आसानी से प्रेस हो जाएगी और आपका कपड़ा भी नहीं जलेगा। एक या दो साड़ी प्रेस करने के बाद आप पेपर बदल सकती है। पेपर रखने से साड़ी के जलने का दर कम रहेगा साथ ही आसानी से साड़ी प्रेस होगी।

यह भी पढ़ें:सालों पुरानी साड़ी या ब्लाउज पहनने का नहीं करता मन? तो ऐसे दें इन्हें नया लुक

साड़ी के अलग अलग हिस्से को करें प्रेस

इसके अलावा साड़ी पर प्रेस करते वक्त सबसे पहले फाल को प्रेस करे उसके बाद साड़ी के बड़े हिस्से जैसे पल्लू या बॉर्डर को प्रेस करते हुए इसे छोटे-छोटे हिस्सों तक ले जाएं और कम टेंपरेचर पर साड़ी पर प्रेस करें। ऐसा करने से आप आसानी से साड़ी पर आयरन कर सकती है। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से अपनी साड़ी को प्रेस कर सकती हैं।

1 - 2025-08-26T180415.730

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

image credit : meta AI

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP