herzindagi
image

रात में पढ़ते-पढ़ते आ जाती है नींद? ये 5 ट्रिक्स अपनाएं और बिना थके घंटों पढ़ें

अगर आपको भी रोजाना रात में पढ़ते वक्त नींद आने लगती है या आलस आने लगता है, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको आजमाकर आप देर रात तक पढाई कर सकती हैं
Editorial
Updated:- 2025-09-12, 18:15 IST

अगर आपको भी रोजाना रात में पढ़ते वक्त नींद आने लगती है या आलस आने लगता है, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको आजमाकर आप देर रात तक पढाई कर सकती हैं और अपनी नींद को दूर कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले जब भी आपको नींद आए, तब आप अपने लिए काफी या चाय बना सकती है, क्योंकि चाय पीने से नींद दूर हो सकती है।

फेवरेट सीरीज या शो देखें

इसके अलावा अगर आप देर रात तक जाग कर पढ़ाई करने का सोच रही हैं, लेकिन आपको पढ़ते समय नींद आने लगती हैं, तो अब आपको परेशान होने के बजाय कुछ समय का ब्रेक लेकर कोई खास फेवरेट सीरीज या शो देख सकती हैं। ऐसा करने से आप 10 मिनट का ब्रेक भी ले पाएंगी और इससे पढ़ते वक्त आपको नींद भी नहीं आएंगी। आप चाहे तो सीरीज या शो के बजाय कुछ समय के लिए गाने भी सुन सकती हैं।  

1 (33)

यह भी पढ़ें:  पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो

वॉक करते हुए पढ़ाई करें

इसके अलावा आपको अगर रात में पढ़ते वक्त नींद आने लगती है, तो आप टेबल पर पढ़ने के बजाय घूमकर या घर के एक रूम से दूसरे रूम में जाकर पढ़ सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको नींद नहीं आएगी और आप आसानी से अपनी पढ़ाई कर सकती हैं। अगर आप एक जैसी एक ही टेबल पर बैठकर पढ़ाई करती हैं, तो इससे आपको रात में नींद आ सकती हैं। इसलिए आप वॉक करते हुए अपनी पढ़ाई कर सकती हैं।

नॉर्मल या ठंडे पानी से चेहरे को धोएं

इन सभी उपाय के बाद भी अगर आपको पढ़ते वक्त नींद आ रही है, तो अब आप बीच पढ़ाई के दौरान नॉर्मल या ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो सकती है। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे भी पढ़ते वक्त आपकी नींद कुछ समय के लिए गायब हो सकती है। इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से देर रात तक जागकर अपनी पढ़ाई कंप्लीट कर सकती हैं, वो भी बिना किसी परेशानी के। इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

2 (33)

यह भी पढ़ें:  छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।