Dil Dhadakne Do : मूवी में प्रियंका और अनुष्का के कॉस्ट्यूम क्यों थे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग, जानें

किसी भी आउटफिट को स्टाइल करने के लिए पर्सनालिटी को जानना बेहद जरूरी होता है और यही इस हिंदी फिल्म दिल धड़कने दो में दिखाया गया है। इसी कारण ही दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेस खुलकर अपने किरदारों में नजर आयें हैं।

dil dhadakne do costumes choices showed character personalities in hindi

एक फिल्म को बनाने में न जाने कितने ही लोग काम करते हैं और इसके लिए लोकेशन से लेकर आउटफिट के चुनाव तक सभी चीजों का खास ख्याल रखा जाता है। साल 2015 में आई फिल्म बॉलीवुड फिल्म दिल धड़कने दो में कई नामी सितारे नजर आयें। वहीं अगर युवा पीढ़ी के किरदारों की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसे नामी चेहरों ने काम किया है। इस हिंदी ड्रामा फिल्म में सिनेमेटोग्राफी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के आउटफिट्स का खास ख्याल रखा गया है।

बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन दोनों की पर्सनालिटी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है और इस फिल्म की निर्देशक ने इस बात का खास ख्याल रखा है, जिसके कारण दोनों ही एक्ट्रेस की पर्सनालिटी उनके पहनें हुए कपड़ों के जरिये खुलकर नजर आई है। तो आइये जानते हैं दोनों के स्टाइल स्टेटमेंट से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

फिल्म का कांसेप्ट

दरअसल, यह फिल्म आज के जमाने की सोच को ध्यान में रखकर बनाई गई एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह जैसे कई दिग्गज एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं यह फिल्म साल 2015 में रिलीज़ हुई थी, जो आज की पीढ़ी द्वारा काफी पसंद की गई थी। बता दें कि इस फिल्म में परिवारों के आपसी रिश्तों को काफी अलग तरह से दिखाया गया है।

priyanka chopra dil dhadakne do

प्रियंका चोपड़ा

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम आयेशा रखा गया है। इस फिल्म में यह एक बिज़नस वीमेन हैं, जिनकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रोंग दिखाई गई है। यह झलक इनके पहनें कपड़ों में बखूबी नजर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूवी में ज्यादातर ये पॉवर ड्रेसिंग आउटफिट्स में नजर आई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने किरदार में अपनेआप को पूरी तरह से ढाल लिया है, जिसके कारण इस भूमिका में उन्होंने अपने हर लुक को किरदार के हिसाब से परफेक्ट तरीके से कैरी किया है। इन्होने मूवी में ट्यूब स्टाइल नेकलाइन, पैन्ट्स, प्लेन ड्रेसेस और ब्राइट कलर्स के आउटफिट्स को पहना हुआ है।इसे भी पढ़ें :फिल्मों में अपनी एक्टिंग नहीं लुक्स से भी दीपिका ने बनाया है फैंस को दीवाना

अनुष्का शर्मा

anushka sharma dil dhadakne do

अनुष्का शर्मा का नाम इस फिल्म में फराह रखा गया है। इस किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। बता दें कि फराह एक जिंदा दिल इंसान की भूमिका में नजर आई हैं, जिसका जो मन आता है वो करना पसंद करती हैं और लोग क्या सोचते हैं? इस बात से इस किरदार को कोई मतलब नहीं है। वह बस अपनी जिंदगी को खुलकर जीना चाहती हैं। अनुष्का ने इस फिल्म में ज्यादातर बोहेमियन स्टाइल के कपड़ों को पहना हुआ है। वहीं इन्होनें कलरफुल से लेकर ऑल ब्लैक लुक को कैरी किया है। यह किरदार बिल्कुल एक बाघी जैसा नजर आया है।

इसे भी पढ़ें :आलिया भट्ट-सा नहीं कोई स्टाइल आइकन, ऐसे देती हैं फैशन इंस्पिरेशन

dil dhadakne do

हालांकि मूवी एक ही है, लेकिन इनके पहनें हुए कपड़ों ने इस फिल्म में एक नई जान डाली है, जिसके कारण ही दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेस की पर्सनालिटी अपने-अपने किरदारों के साथ बेहद खूबसूरती के साथ मैच हो पाई है और खुलकर नजर आई है।

अगर आपको प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के मूवी दिल धड़कने दो के आउटफिट्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP