herzindagi
iconic fashion moments of priyanka chopra in real life in hindi

Birthday Special: प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स ने जीता फैंस का दिल

किसी भी लुक को कैरी करने के लिए सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंस की जरूरत होती है और प्रियंका चोपड़ा में इसकी कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस अपने हर लुक को खूबसूरती के साथ स्टाइल करना जानती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-18, 08:00 IST

स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है, लेकिन अगर आप अपने लुक को सही स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करके स्टाइल करेंगी तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगने से कोई रोक नहीं सकता है। वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो कोई भी एक्ट्रेस किसी दूसरी से कम नहीं है, लेकिन बात जब हर लुक को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने की हो तो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का कोई जवाब ही नहीं है। आज प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे है। वह 41 साल की हो गई हैं। 

वैसे तो एक्ट्रेस का हर लुक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है, लेकिन अगर आप जानना चाहती हैं कि कौन-से हैं उन लुक्स के बारे जो कि प्रियंका चोपड़ा के फैशन मोमेंट्स का हिस्सा बन गये हैं। साथ ही ये फैंस ने काफी पसंद भी किए और इन्टरनेट पर काफी वायरल भी हुए तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

ब्लैक गाउन 

priyanka chopra wearing black gown

सीक्वेन गाउन के साथ पेल पिंक कलर के लिप शेड में प्रियंका ने Cannes 2019 में अपना डेब्यू किया था। इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर Roberto Cavalli द्वारा डिजाइन किया गया है। इसके अलावा विंग-आईलाइनर और बालों के लिए हॉलीवुड कर्ल्स ने प्रियंका की खूबसूरती में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 इसे भी पढ़ें : देखें प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट फेमस फिल्म के ये आइकॉनिक लुक्स

ट्रेंच कोट ड्रेस 

priyanka chopra wearing trench coat

अप-डू बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया गया यह ट्रेंच कोट ने प्रियंका को काफी फॉर्मल और मिनिमल लुक दिया। वहीं इस खूबसूरत ड्रेस को डिजाइनर Ralph Lauren ने डिजाइन किया है। बता दें कि इस लुक को प्रियंका ने Met Gala 2017 में कैरी किया था।

वेलवेट गाउन 

priyanka chopra wearing velvet gown

साल 2018 में हुए Met Gala के लिए इस गाउन को डिजाइनर Ralph Lauren ने प्रियंका के लिए डिजाइन किया था। वहीं वेलवेट फैब्रिक के इस गाउन में नेकलाइन को बनाने में कुल 250 घंटे लगाए गये थे। साथ ही इसमें सारा काम हाथों से किया गया है और किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

यह विडियो भी देखें

ऑफव्हाइट गाउन 

priyanka chopra wearing off white gown

डिजाइनर ब्रांड Ralph And Russo द्वारा इस लुक को डिजाइन किया गया है। वहीं प्रियंका के इस लुक को काफी ट्रोल भी किया गया था, लेकिन इस लुक को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ साल 2020 में Grammy's अवार्ड के लिए स्टाइल किया था।

 इसे भी पढ़ें :  प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो उनके इन लुक्स से लें आईडियाज

रेड लुक 

priyanka chopra wearing red gown

प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक को Emmy's रेड कारपेट के लिए कैरी किया था। साल 2016 में कैरी किए गये इस सिंगल शोल्डर गाउन के साथ प्रियंका ने शार्प हेयर लाइन के साथ स्लीक लो पोनीटेल हेयर स्टाइल को स्टाइल किया है। इस खूबसूरत रेड गाउन को डिजाइनर Jason Wu ने डिजाइन किया है।

 

 

अगर आपको दिखाए गये ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट फैशन लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।