Wedding Reception की पार्टी में अनीता हसनंदानी के ये 5 स्टाइलिश लुक्स लगेंगे खूबसूरत

अनीता हसनंदानी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। अनीता हसनंदानी अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी शोज के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर चुकी हैं। कृष्णा कॉटेज, कुछ तो है कोई आप सा, हीरो जैसी फिल्में में अनीता के किरदार को पसंद किया गया था। टीवी पर वह हरे कांच की चूड़ियां, कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजलि और कयामत जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। खासतौर पर एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो नागिन 4 में उनके अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अनीता हसनंदानी अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ स्टाइलिश लुक्स के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। अगर आप वेडिंग रिसेप्शन में जाने के लिए इंस्पिरेशन चाहती हैं तो अनीता हसनंदानी के इन स्टाइलिश लुक्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन-
रेड साड़ी में खूबसूरत अंदाज

रेड साड़ी में महिलाएं काफी खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में इस लुक में नजर आना चाहती हैं तो अनीता की इस रेड साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। प्लेन रेड कलर की इस साड़ी के साथ अनीता का एंब्रॉएड्री वाला ब्लाउज बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उनका एंब्रॉएड्री वाला ब्लाउज भी उनकी खूबसूरती में इजाफा कर रहा है। साड़ी के साथ मैचिंग रेड चूड़ियां, झुमके और मंगलसूत्र की पेयरिंग भी इंप्रेसिव लग रही है।
इसे जरूर पढ़ें: 60 की उम्र में भी नीना गुप्ता की तरह दिखा जा सकता है स्टाइलिश, देखिए ये खूबसूरत अंदाज
ब्लू साड़ी में ग्लैमरस लुक

वेडिंग फंक्शन्स में चटख रंग खासतौर पर पसंद किए जाते हैं। अगर आप वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में ब्लू कलर की ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो अनीता के इस ब्लू साड़ी वाले लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां अनीता ने tripzarora लेबल की ब्लू कलर की प्लेन साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर हल्की एंब्रॉएड्री नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है, जिसकी स्लीव्स पर फ्रिल्स खूबसूरत लग रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय की इन कैजुअल और एथनिक ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
पीच कलर का गाउन

अगर आप अपने लुक को सोबर और क्लासी रखना चाहती हैं तो आप अनीता के इस पीच गाउन वाले लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस गाउन में लाइट ब्राउन कलर की एंब्रॉएड्री इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इसके साथ अनीता ने अपने लुक को पूरी तरह से सिंपल रखा है। उनके खुले बाल उनके इस लुक को एनहांस कर रहे हैं।
रफल साड़ी से पाएं क्लासी लुक

अगर आप अपने लिए क्लासी और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो अनीता हंसनंदानी की tripzarora लेबल की इस ग्रे कलर की रफल साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस साड़ी के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी काफी खूबसूरत लग रहा है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अनीता ने मैचिंग ग्रे कलर की ज्वैलरी पहनी है।
ब्राइट कलर्स वाली साड़ी

अगर आपको ब्राइट कलर्स पसंद हैं और वेडिंग रिसेप्शन में आप अपने स्टनिंग लुक्स को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो अनीता हसनंदानी का यह साड़ी लुक आपको यकीनन पसंद आएगा। यहां अनीता ने ब्राइट कलर के स्ट्राइप्स वाली साड़ी पहनी है और उसके साथ प्लंजिंग नेकलाइन वाला विदाउट स्लीव्स ब्लाउज पहना है। इस लुक के साथ अनीता के खुले लहराते बाल उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं।
Image Courtesy: Instagram(@anitahassanandani)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।