Sunglasses For Long Face: कई बार ऐसा होता है कि हम बिना सोचे समझे चश्मा खरीद लेते हैं। इसके बाद जब हम उन्हें वियर करते हैं तो वो फेस के हिसाब से बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में हमारे लुक के साथ-साथ मूड भी बिल्कुल खराब हो जाता है। इसलिए चश्मा चूज करते समय हमेशा अपने चेहरे का ध्यान जरूर रखें। इससे आपका लुक परफेक्ट नजर आता है। अगर आपका फेस लंबा है तो आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के सनग्लासेस मिलेगें। लेकिन आपको वही खरीदना चाहिए, जो आपके फेस कट पर अच्छा लगे। ऐसे में आप लंबे फेस के लिए कैट आई सनग्लासेस खरीद सकती हैं। ये लंबे फेस वाले लोगों पर काफी अच्छा लगता है। आजकल काफी ट्रेंड में भी है इसमें आपको पतले फ्रेम वाला चश्मा भी मिल जाएगा। इसी के साथ आप चाहे तो चौड़े फ्रेम वाला सनग्लासेस भी खरीद सकती हैं। आजकल इनमें कलर भी अलग-अलग तरह के मिल जाते हैं जिन्हें आप अपने आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
HZ Tips: इस तरीके के सनग्लासेस आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें फंकी लुक क्रिएट करना पसंद होता है अगर आप भी इस तरीके के लुक को पसंद करती हैं और आपका फेस कट लंबा है तो इसके लिए आप राउंड सनग्लासेस (सनग्लासेस फॉर फेस) ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के चश्मे भी काफी अच्छे लगते हैं। आप इन्हें ट्रिप पर जाते समय या फिर डे आउटिंग पर वियर कर सकती हैं। इस तरीके के सनग्लासेस सबसे ज्यादा अच्छे वेस्टर्न वियर के साथ अच्छे लगते हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर मिल जाएंगे। जैसे-ब्लैक, ब्लू, येलो वैगरल। आप चाहे तो इसमें पतला और चौड़ा फ्रेम खरीद सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: गर्मियों के लिए खरीद रही हैं सनग्लास तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
HZ Tips: इस तरीके चश्में के साथ आप हेयर स्टाइल को कुछ यूनिक रख सकती हैं।
अगर आपको सिंपल चीजें पसंद है तो आप स्क्वेयर शेप वाले सनग्लासेस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के चश्मे (गोल चेहरे के लिए सनग्लासेस) लंबे फेस वाली महिलाओं पर काफी अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो इस डिजाइन में आई साइट का चश्मा भी बनवा सकती हैं। इसमें भी आपको कई सारे अलग-अलग तरह के चश्में मिल जाते हैं। जिन्हें आप डेली वियर में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ओवल है चेहरे की शेप तो आप पर जंचेंगे इस तरह के सनग्लासेस
लंबे फेस पर ऐसे ही चश्मे सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं इसलिए आपको भी इन्हें खरीदकर एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। ये दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद स्टाइलिश लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।