होली खेलना हर किसी को पसंद होता है। इसके आने से पहले ही घरों में तैयारियां होनी शुरू हो जाती है। कोई पार्टी की तैयारी करता है तो कई होली खेलने के लिए कपड़ों की शॉपिंग करता है ताकि होली खेलने के बाद फोटो अच्छी आए। ऐसे में आप अगर साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए आप यहां बताए गए कलर्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपकी होली फोटो भी अच्छी नजर आएगी। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं किस कलर को आप वियर कर सकती हैं।
पिंक एंड व्हाइट कलर साड़ी (Saree Colours For Holi)
होली पर व्हाइट कलर वियर नहीं करते तो रंगों का पता ही नहीं चलता। ऐसे में आप व्हाइट और पिंक कलर को कॉन्ट्रास्ट करके वियर कर सकती हैं। इस तरह के साड़ी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं साथ ही आप खूबसूरत भी दिखाई देती हैं। इसमें आपको साड़ी व्हाइट कलर की मिलेगी। जिसमें बॉर्डर और अंदर का वर्क पिंक कलर में मिलेगा। आप इसे कॉटन या जॉर्जट हर फैब्रिक में खरीद सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
मल्टीकलर साड़ी
अगर आपको व्हाइट कलर पहनने का मन नहीं है तो ऐसे में आप मल्टीकलर साड़ी को भी वियर कर सकती हैं। इस कलर में भी साड़ी काफी अच्छी लगेगी। होली पर फोटो भी अच्छी आएगी। आप इसमें अगर रेयॉन फैब्रिक की जगह कॉटन में साड़ी खरीदेंगी तो और ज्यादा अच्छी लगेगी। इसको होली फेस्टिवल का टच देने के लिए व्हाइट कलर के ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। इस तरह की साड़ी मार्केट में आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी। (अनारकली सूट)
इसे भी पढ़ें: जेगिंग्स पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
व्हाइट एंड येलो कलर साड़ी (Saree Designs For Holi)
होली पर आप व्हाइट के साथ येलो कलर को वियर कर सकती हैं। यह कलर एकदम खिलकर आता है। होली में जब इसपर कलर लगेगा तो आपकी फोटो भी अच्छी आएगी। इसलिए भी आपको इन्हें ट्राई करना चाहिए। इसमें आपको साड़ी का बॉर्डर और ब्लाउज येलो कलर का मिलेगा। साड़ी पर जो प्रिंट होगा वो भी येलो कलर का होगा। लेकिन पूरी साड़ी व्हाइट कलर की होगी। जिसमें आप खूबसूरत लगेगी। इस तरह की साड़ी को आपको इस बार होली पर जरुर ट्राई करना चाहिए। मार्केट में आपको साड़ी 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी। (कॉटन सलवार सूट)
इसे भी पढ़ें: घर पर रखी प्लेन साड़ी को इन हैक्स की मदद से बनाएं डिजाइनर, जानें तरीका
इन साड़ी कलर को आप इस बार ऑफिस होली या किसी खास इवेंट में वियर करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आपकी फोटो भी अच्छी नजर आएगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों