दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो ये शॉर्ट अनारकली कुर्ती करें ट्राई

अगर आप पार्टी या किसी इवेंट में कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो आर्टिकल में बताई गयी शॉर्ट अनारकली कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं जो आपको हर इवेंट में एक स्टाइलिश लुक देगी 

anarkali kurti for party

पार्टी या शादी का मौका अनारकली कुर्ती इन सभी इवेंट में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। जहां इस आउटफिट में आप कंफर्टेबल रहेंगी तो इस आउटफिट में आप काफी खूबसूरत भी नजर आएंगी और अगर आप अनारकली कुर्ती में कुछ नया ट्राई करना का सोच रही हैं तो आप इस तरह शॉर्ट अनारकली कुर्ती पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप स्टाइलिश नजर आएगी साथ ही इस तरह की कुर्ती कई सारे मौकों पर पहन सकती हैं। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अनारकली कुर्ती के दिखाएंगे जिन्हें वियर करने के बाद आप भीड़ से लगा नजर आएंगी।

प्लेन शॉर्ट कुर्ती

new design anarkali kurti

ये कुर्ती सिंपल है और इस वजह से ये कुर्ती देखने में काफी स्टाइलिश लगती हैं। इस कुर्ती को आप किसी इवेंट या फिर कहीं घूमने के दौरान भी वियर कर सकती हैं। इस प्लेन शॉर्ट कुर्ती के साथ आप सिंपल मेकअप और खुले बाल रख सकती हैं और इस कुर्ती को बिना दुपट्टे के साथ वियर किया जा सकता है। वहीं मार्केट और ऑनलाइन दोनों ही जगह आपको ये कुर्ती 500 रुपये तक कीमत में मिल जाएंगी।

कॉटन प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती

new anarkali kurti

अगर आपको लाइट कलर पसंद है तो आप इस तरह की शॉर्ट अनारकली कुर्ती भी वियर कर सकती हैं, ये कुर्ती कॉटन में है जिसमें प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है जो पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट हो सकता है। वहीं इस तरह की अनारकली कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएगी जिसे वाइट जीन्स के साथ भी पहन सकती हैं। ये कुर्ती ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगी जिन्हें आप 400 से 700 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Iftar Party: पार्टी में स्टाइल करें ये आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट डिजाइन

डिजाइनर रेड कुर्ती

latest new short kurtis

यह कुर्ती भी आजकल ट्रेंड में हैं और पार्टी और शादी जैसे इवेंट के लिए ये कुर्ती बेस्टऑप्शन में से एक हो सकती हैं। इस कुर्ती में हैवी डिजाइन हैं और इस वजह से ये कुर्ती काफी खूबसूरत है। इस कुर्ती के साथ हैवी इयररिंग्स और हील्स भी पहन सकती हैं जिसमे आप बेहतरीन नजर आएगी । वहीं इस कुर्ती को आप मार्केट में करीब 1000 रुपये में खरीद सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगीं।

अगर आपको ये आउटफिट लुक पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit : ebay, myntra, ajio

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP