सावन का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में जगह-जगह सावन की थीम वाली पार्टी आयोजित होती हैं। खासकर किटी पार्टी वगैरह में आने वाली त्योहारों की थीम जरूर रखी जाती है। यदि आप भी किटी पार्टी का हिस्सा हैं, तो जाहिर सी बात है इस बार किटी पार्टी में सावन की थीम रखी जाने वाली है। अगर आप इस बार किटी पार्टी में अपना लुक परफेक्ट और क्लासी बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ग्रीन इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर अपना लुक सबसे अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह ड्रेसेस परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट पेश करती नजर आएंगी। यह ड्रेसेस कंफर्ट और स्टाइल का बेस्ट उदाहरण देती नजर आएंगी। इनको पहनकर आप किटी पार्टी की शान बन जाएंगी। अगर आपको भी अपने लुक में मॉडर्न और ट्रेडिशन का तड़का लगाना है तो इन इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर एक बार जरूर नजर डालें।
ग्रीन इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस कलेक्शन
आप इस लेख में दिखाई जा रही इन ग्रीन इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस से इंस्पिरेशन लेकर अपना लुक गॉर्जियस बना सकती हैं।
प्लाजो साड़ी लुक
किटी पार्टी में मॉडर्न लुक के लिए प्लाजो साड़ी लुक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसको कैरी करके आप पार्टी में सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह की ड्रेस शायद ही किसी ने पहनी होगी। वहीं अगर आप साड़ी लवर हैं फिर तो यह आपको इंडियन और वेस्टर्न का बेस्ट कॉम्बिनेशन सेट करेगा। यदि आपने प्लाजो साड़ी को सावन थीम वाली किटी पार्टी में पहना तो हर किसी की निगाहें आपके ऊपर टिक जाएंगी। इसके संग आप प्लेन या फिर हैवी वर्क वाला ब्लाउज भी पहन सकती हैं। साथ में स्टड इयररिंग्स, चोकर नेकपीस, ओपन हेयर और हाई हील्स आपको गॉर्जियस लुक देगी।
स्कर्ट-टॉप विद श्रग ड्रेस
वैसे तो इस तरह की ड्रेसेस आपने बहुत पार्टीज में लोगों को पहने देखा होगा। आजकल इस तरह की इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस का काफी क्रेज भी है। ऐसे में आप किटी पार्टी सावन थीम वाली पार्टी के लिए इस तरह की प्रिंटेड इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी खरीद सकती हैं। इसमें धोती स्टाइल स्कर्ट, नूडल स्ट्रैप टॉप और लांग श्रग का सेट है। यदि आपका स्लिम फिगर है फिर तो यह आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसके संग आप हाई पोनी, फंकी इयररिंग्स, चेन पेंडेंट नेकलेस और फ्लेट हील्स कैरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: बेस्ट फ्रेंड की संगीत नाइट में पाना है सेलिब्रिटीज जैसा लुक, स्टाइल करें ये इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस
प्लाजो टॉप सेट ड्रेस
यदि आपको किटी पार्टी में स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आना है, तो आपके लिए यह प्लाजो विद टॉप सेट ड्रेस अच्छा विकल्प है। यह ड्रेस कैरी करने में भी काफी आसान रहती है। प्लेन प्लाजो के संग हैवी थ्रेड वर्क वाला हाई नेक टॉप काफी जंच रहा है। टॉप का बॉटम शेप वी कट में है जिसके बॉर्डर पर टसल लगे हुए हैं। इसके संग आप थ्रेड वर्क वाले इयररिंग्स, हाफ कर्ली हेयर स्टाइल, और वेज हील्स से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें:Old Saree To Dress: पुरानी साड़ी से बनाएं हजारों रुपये में मिलने वाली ये डिजाइनर इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों