रक्षाबंधन का त्योहार बेहद नजदीक आने वाला है। ऐसे में शादी के बाद का पहला रक्षाबंधन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को कलाई पर राखी बांधने के साथ खूब सज-धजकर मायके जाती हैं। इस दिन वो खुद को गॉर्जियस बनाने के एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। साड़ी से लेकर, गहने, मेकअप और हेयर स्टाइल सब कुछ एकदम अट्रैक्टिव होता है। यदि आपकी भी बहुत जल्द शादी हुई है और शादी के बाद पहली बार मायके में रक्षाबंधन मनाने जा रही हैं और अपने ऑउटफिट को लेकर अभी तक परेशान हैं कि आखिर उस दिन ऐसा क्या पहना जाए कि लुक प्रिटी नजर आए। आज हम आपको इस लेख में ऑर्गेंजा साड़ियों के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप स्टाइल करके अपना लुक फर्स्ट रक्षाबंधन पर ब्यूटीफुल बना सकती हैं। ऑर्गेंजा साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में भी चल रही हैं। इनको कैरी करने के बाद आपका लुक काफी मॉडर्न नजर आता है। इस तरह की साड़ियां हर उम्र की लड़कियों पर जंचती हैं। आइए देख लेते हैं इन साड़ियों के डिजाइंस।
रेड ऑर्गेंजा साड़ी
नई नवेली दुल्हन के लिए लाल रंग काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप अपने पहले रक्षाबंधन पर रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी आपके लुक को ग्लैमरस टच देगी। रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पर सिल्वर कलर के सितारों का वर्क किया गया है। साथ में साड़ी का बॉर्डर भी काफी ब्रॉड रखा गया है। ऐसे कम साड़ी का ऑलओवर लुक काफी जंच रहा है। रेड कलर की साड़ी फेयर स्किन टोन पर काफी खिलती है। इसके संग आप सिल्वर कलर का स्लीक सा नेकलेस और स्मॉल झुमकी पहनें। साथ में बन हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप रखें। यह साड़ी आपको 800 से 1200 रुपये में रख सकती हैं।
डिजिटल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी
आप इस बार रक्षाबंधन पर डिजिटल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी को पहनकर जा सकती हैं। यह साड़ी आपके लुक को एकदम मॉडर्न लुक देंगी। स्काई ब्लू साड़ी के साथ रेड कलर का प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया गया है। ऐसे में लुक और भी ज्यादा क्लासी लग रहा है। साथ में गोल्डन कलर का चोकर नेकलेस मैचिंग इयररिंग्स और बैंगिल्स लुक को और भी ज्यादा इंप्रेसिव बना देंगी। आप चाहे तो इस साड़ी के साथ मांग टीका भी लगा सकती हैं। इस ऑर्गेंजा साड़ी के संग आप स्ट्रेट हेयर और न्यूड मेकअप रखें। इस तरह की साड़ियां आप 500 से 1500 रूपये में खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Organza Saree Designs For Wedding: शादी में पहनें ऑर्गेंजा साड़ी, ये 4 डिजाइंस आएंगे पसंद
बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ी
यदि आपको पहले रक्षाबंधन पर एलिगेंट लुक में नजर आना है, तो आप बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऑफ व्हाइट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी के साथ रेड कलर का ब्लाउज परफेक्ट मैच लग रहा है। साड़ी के बॉर्डर पर रेड और गोल्डन कलर के सितारों का वर्क किया गया है। जबकि ब्लाउज पर गोल्डन कलर के सितारों और थ्रेड का वर्क किया गया है। इसके साथ आप पर्ल झुमकी और हाथों में ब्रासलेट पहन सकती हैं। साथ में फंकी हेयर स्टाइल लुक काफी खिलेगा। यह साड़ी आपको ऑनलाइन 1000 से 1500 रुपये के बीच मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: सिंपल लुक के लिए स्टाइल करें प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/Mitera/Saree mall/Exclusiva
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों