साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसी साड़ी को खरीदते हैं, तो आसानी से बंध जाए। आजकल तो बाजार में रेडी टू वियर साड़ी भी मिल जाती है। जिसे पहनकर आप सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएंगी। लेकिन अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो इसके लिए आप ऑर्गेंजा साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती हैं, बस इन्हें बांधने में थोड़ा समय लगता है। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की डिजाइन वाली साड़ी इस बार खरीदकर वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी (Floral Print Organza Saree)
अगर आपको लुक परफेक्ट तरीके से क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह कू साड़ी में आपको पूरे में फ्लोरल प्रिंट मिलेगा। इसके अलावा आपको इसे लेस डिजाइन का बॉर्डर मिलेगा। इससे आपकी साड़ी फैंसी नजर आएगी। साड़ी के साथ आपको कॉन्ट्रास्ट में ही ब्लाउज का पीस मिलेगा। जिसे आप अपने हिसाब की नेकलाइन डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह की साड़ी आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ वियर करें। इससे लुक परफेक्ट लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 800 से 1,200 रुपये में मिल जाएगी।
छोटे प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी (Organza Saree Designs)
अगर आपको साड़ी में ज्यादा बड़े प्रिंट पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप छोटे प्रिंट वाली साड़ी को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इसमें आपका लुक परफेक्ट दिखाई देगा। इसमें आपको बॉर्डर डिजाइन अलग मिलेगा। वहीं प्रिंट आपको पूरी साड़ी में मिलेगा। बस इसके साथ पहनने वाला ब्लाउज आपको प्लेन ही मिलेगा। इससे साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साड़ी के साथ आप ज्वेलरी डिजाइन हैवी ले सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 700 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Saree Draping Tips: केवल 5 मिनट में ड्रेप करें ऑर्गेंजा साड़ी, जानें टिप्स एंड ट्रिक्स
बॉर्डर के साथ प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी (Printed Organza Saree Designs)
आप लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बॉर्डर के साथ प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बॉर्डर भी प्रिंटेड डिजाइन में मिलेगा। साथ ही, इसमें आपको पूरी साड़ी में प्रिंट पैटर्न मिल जाएगा। लेकिन इसके साथ ब्लाउज आपको प्लेन वर्क में मिलेगा। इस तरह की साड़ी को भी आप बाजार से 1,000 से 1,500 रुपये में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पूरा मोहल्ला हो जाएगा पार्टी वियर Organza Saree का दीवाना, डिजाइन ऐसा कि रूपमती-सी दिखेंगी आप
साड़ी के साथ आप एक्सेसरीज को ऐड करना न भूलें। इससे आपका लुक और भी ज्यादा सुंदर दिखाई देगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। साड़ी के साथ आप चाहें तो हेयर स्टाइल और मेकअप भी अलग तरीके का क्रिएट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों